{"_id":"69f6657f802433ac0e098664","slug":"fire-breaks-out-in-chartered-accountants-office-documents-burnt-lucknow-news-c-13-lko1070-1719079-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जले
Sun, 03 May 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 03 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित ला प्लास बिल्डिंग स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय में शनिवार सुबह आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया।
आलमबाग के गढ़ी कनौरा निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट मोहम्मद फरहान का ला प्लास बिल्डिंग के प्रथम तल पर बने फ्लैट में कार्यालय है। शनिवार को कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। लोगों को उनके कार्यालय से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते दिखा। घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी दमकल और फरहान को दी। कुछ ही देर में एफएसओ राम कुमार रावत टीम और दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार्यालय में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर और सारे दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे। एफएसओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है।