फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out at paint factory area shaken by explosions.

Lucknow News: पेंट फैक्टरी में लगी आग, धमकों से दहला इलाका

Mon, 17 Aug 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at paint factory area shaken by explosions.
लखनऊ। तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिना फायर एनओसी चल रही पेंट फैक्टरी में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एक के बाद एक कई धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। दमकल कर्मियों ने आठ गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


अंकुश अग्रवाल इंडस्ट्रियल एरिया में ईगल पेंट फैक्टरी चलाते हैं। शनिवार को फैक्टरी बंद थी। इस दौरान रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम भी आग बुझाने में जुट गई। कुछ ही देर में एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह भी अपनी टीम के साथ आ गए। आग बुझाई ही जा रही थी तभी फैक्टरी में पेट्रोल, केमिकल और पेंट से भरे ड्रम फटने लगे। आग की विकरालता को देखते हुए एफएसओ ने फायर स्टेशन पीजीआई, सरोजनीनगर और हजरतगंज से गाड़ियां मंगवाईं। एसडीआरएफ भी माैके पर पहुंची।
विज्ञापन

आग हल्की होने पर दमकल कर्मी जब अंदर दाखिल हुए तो उनका सांस लेना मुहाल हो गया। वे भाग कर बाहर आए और ब्रीथिंग ऑपरेटिंग सेट पहन कर दोबारा अंदर दाखिल हुए। आठ गाड़ियों से करीब डेढ़ घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। एफएसओ ने बताया जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। अब शॉर्ट सर्किट किस चीज से हुआ इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिक को दिया गया नोटिस

सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि फैक्टरी में अग्निशमन विभाग की ओर से जारी किए गए कोई मानक पूरे नहीं थे। एनओसी भी मालिक के पास नहीं थी। इसलिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 15 दिन का समय दिया गया। मालिक का जवाब न मिलने पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed