फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out at home before wedding procession leaves; eight people suffer burns

Lucknow News: बरात निकलने से पहले घर में लगी आग, आठ लोग झुलसे

Sun, 21 Jun 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at home before wedding procession leaves; eight people suffer burns
सरोजनीनगर। गहरू स्थित गंगादीन खेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर बरात निकलने से पहले घर में आग लग गई। इस हादसे में आठ लोग झुलस गए। इनमें दूल्हे के भाई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव के बेटे अमरेंद्र की बरात माल के मनभौना गांव जानी थी। दोपहर करीब एक बजे गैस लीक होने से एलपीजी सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से खाना बना रहीं श्रीमती, उर्मिला, शिवकुमारी, आशा, पुष्पा और सीमा झुलस गईं। आग बुझाने की कोशिश में अमरेंद्र के बड़े भाई नीरज (33) गंभीर रूप से झुलस गए। रिश्तेदार प्रिंस को मामूली चोटें आईं। लोगों ने बोरियों से आग पर काबू पाया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। नीरज की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति का कहना है कि नीरज की हालत नाजुक है। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed