फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire break out in wood factory in mohanlalganj burning goods worth lakhs

लखनऊः मोहनलालगंज में लकड़ी के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

Wed, 24 Feb 2021 02:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fire break out in wood factory in mohanlalganj burning goods worth lakhs
आग बुझाते स्थानीय लोग - फोटो : amar ujala

मोहनलालगंज के सिसेण्डी मे मंगलवार की रात लकड़ी के कारखाने व फर्नीचर/इलेक्ट्रॉनिक के शो रूम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की कीमत का सामना जलकर खाक हो गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इस बीच कडी मशक्कत कर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, काफी देर बाद पहुंच फायर ब्रिगेड को लोगों के आक्रोष का सामना करना पड़ा। लोगों ने इसकी सूचना डीसीपी दक्षिण को दी। डीसीपी के निर्देश पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


सिसेण्डी में सिसेण्डी बाईपास पर दिलशाद की फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक, प्लास्टिक के सामानों का तीन मंजिल का शो रूम हैं, शो रूम के पीछे ही कारखाना है। मंगलवार की रात लगभग 11 बजे जब लेबर खाना खाने गये थे तभी लोगों ने शोरूम से आग की लपटें देखकर शोर मचाया। 
विज्ञापन


सिसेण्डी व्यापार मंडल के अध्यक्ष इमरान खान ने बताया कि घटना के बाद दर्जनों बार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा, लोगो ने सबमरसेबल व बाल्टियों से आग बुझाने में जुटे रहे लेकिन न तो समय से पुलिस पहुंची न ही फायर ब्रिगेड। आग लगने से शो रूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed