फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR registered against two individuals, including the then ICICI manager, for a 37 crore fraud.

Lucknow News: आईसीआईसीआई के तत्कालीन मैनेजर समेत दो पर 37 करोड़ की ठगी की एफआईआर

Sun, 09 Aug 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals, including the then ICICI manager, for a 37 crore fraud.
लखनऊ। गाजीपुर इलाके के कारोबारी अमित अग्रवाल ने आईसीआईसीआई बैंक की गाजीपुर शाखा के तत्कालीन मैनेजर और अलीगंज स्थित आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड के तत्कालीन रीजनल हेड पर 37 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कारोबारी का आरोप है कि दोनों ने मिलीभगत कर उनके डीमैट खाते से बिना जानकारी दिए 37 करोड़ रुपये निकाल लिए। कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वकील शिवांग द्विवेदी ने बताया कि उनके क्लाइंट अमित अग्रवाल का आईसीआईसीआई बैंक की गाजीपुर शाखा में खाता है। उन्होंने ट्रेडिंग के लिए डीमैट खाता खुलवाया था। मई 2023 में उन्होंने अपने खाते से 13 करोड़ रुपये निकालकर अलीगंज स्थित आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड में ट्रांसफर किए थे। कारोबारी के मुताबिक, एक अप्रैल 2024 को मुनाफा होने के बाद उन्होंने डीमैट खाते में 37 करोड़ रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन

अमित का आरोप है कि बैंक के तत्कालीन मैनेजर अमन अजीत और अलीगंज स्थित कंपनी के तत्कालीन रीजनल हेड विशाल आर्या ने मिलीभगत कर डीमैट खाते से 37 करोड़ रुपये उनकी जानकारी के बिना निकाल लिए। आरोप है कि इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में हेरफेर के साथ उनके नाम पर फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि इस तरह का फर्जीवाड़ा विशेष सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से ही संभव है। उन्हें इसकी जानकारी 30 जनवरी 2026 को ऑडिट कराने के दौरान हुई। इसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि मामले में पीड़ित से संपर्क किया जा रहा है। फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज उनसे लिए जाएंगे। साथ ही संबंधित बैंक अधिकारियों को नोटिस जारी कर मामले से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed