फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR registered against truck driver, search intensified using CCTV footage and toll records

Lucknow News: ट्रक चालक पर एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज व टोल रिकॉर्ड से तलाश तेज

Thu, 23 Jul 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against truck driver, search intensified using CCTV footage and toll records
प्रतीकात्मक।
गुडंबा। रिंग रोड पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में भोजपुरी अभिनेता, निर्देशक रोहित शर्मा (26) की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रोहित शर्मा के ममेरे भाई चिनहट निवासी विशाल शर्मा की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस वाहन नंबर, सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा के रिकॉर्ड के आधार पर ट्रक व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की ओर भागा। वहां से वह सीतापुर की ओर निकल गया। जांच में पता चला है कि ट्रक ने मंगलवार सुबह 5:21 बजे इटौंजा टोल प्लाजा पार किया था। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रोहित मूलरूप से कुशीनगर के थाना तुरपट्टी राउतपार गांव के रहने वाले थे। हादसे में उनके साथी शोभित कनौजिया गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

यह है घटना
मंगलवार सुबह करीब 4:22 बजे रोहित शर्मा अपने साथी शोभित कनौजिया के साथ बाइक से मलिहाबाद से चिनहट कमता जा रहे थे। रिंग रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने मुंशी पुलिया की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। ट्रक ने रोहित की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रोहित शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed