फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir on beni prasad verma in lucknow

बेनी से दिग्गी भी परेशान, कह दिया 'महान'

Wed, 23 Apr 2014 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Apr 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
fir on beni prasad verma in lucknow

व्यक्तिगत टिप्पणी न करने की कांग्रेस आलाकमान की हिदायत के बावजूद बेनी प्रसाद वर्मा बार-बार व्यक्तिगत टिप्पणी करते हैं इस पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कह दिया कि बेनी प्रसाद वर्मा महान नेता हैं।

विज्ञापन


चेहरे पर दिग्गी की खीज साफ जाहिर हो गई और बोले, अब मैं उन पर कुछ नहीं बोल सकता हूं।

आम आदमी पार्टी की नेता शाजिया इल्मी के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को भी अपने फायदे के लिए सांप्रदायिक होना पड़ेगा की तीव्र निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर जो भी पार्टी वोटों के लिए अपील करती है कांग्रेस उसकी निंदा करती है।

चुनाव आयोग ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

fir on beni prasad verma in lucknow

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ गोमतीनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है, लेकिन उनकी सेहत पर फर्क पड़ता नहीं दिख रहा।

इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को इस्पात मंत्री ने गोमती नगर के विधायकपुरम स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं।

भाजपा प्रवक्ता ने इस पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर विराम खंड चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने बेनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

इससे पूर्व बेनी के खिलाफ कानपुर और गोंडा सहित अन्य जिलों में भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। बेनी ने कहा कि चुनाव आयोग का नोटिस मिला है। उसका जवाब भेज दिया जाएगा।

‌फिर बोला हमला, कहा भगौड़े हैं मोदी

fir on beni prasad verma in lucknow

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर में एक जनसभा के दौरान केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने फिर मोदी पर हमला बोला और कहा कि नरेंद्र मोदी भगोड़े हैं।

केंद्रीय मंत्री मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल जयसिंहपुर के मैदान में सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमीता सिंह के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
 
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बेनी प्रसाद वर्मा मंगलवार को यहां भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमलावर थे।

उन्होंने नरेंद्र मोदी को भगोड़ा करार दिया। कहा कि बचपन में घर से भाग गए थे। हो सकता है उस दौरान चाय बेची हो।

विज्ञापन

'हिंदू-मुसलमान को लड़ाना चाहते हैं मोदी'

fir on beni prasad verma in lucknow

मोदी की ओर से राहुल को शहजादा और राबर्ट वाड्रा को दामाद व जीजा कहने पर कटाक्ष करते हुए बेनी ने कहा कि वे हिंदू-मुसलमान को लड़ाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि अमेरिका जैसे देश ने मोदी को वीजा देने से मना कर दिया है।

सभा में उमड़ी भीड़ से उत्साहित बेनी प्रसाद वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी को भी निशाने पर लिया।

बेनी ने कहा कि वे पीलीभीत में अपनी पूरी विकास निधि तक नहीं खर्च कर पाए थे। यहां क्या विकास करेंगे।

खुलकर कहा, मुलायम ने कराए दंगे

fir on beni prasad verma in lucknow

सपा पर निशाना सांधते हुए बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव खुद अपनी सीट नहीं बचा सकते।

उन्होंने कहा कि इसलिए वे भागकर आजमगढ़ पहुंच गए हैं। वे यहीं नहीं रुके। कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा मुलायम की सोची-समझी रणनीति थी।

दंगा कराने में प्रदेश सरकार का अहम रोल था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 में यूपीए की तीसरी बार सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कुर्मी बिरादरी के लोगों और मुसलमानों को मंच से आगाह करते हुए कहा कि वे किसी अन्य दल के बहकावे में न आएं। कांग्रेस ही उनकी सच्ची हितैषी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed