{"_id":"64516d042ed851e301005794","slug":"fir-of-murder-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1018-213529-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फर्नीचर कारीगर की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फर्नीचर कारीगर की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज
Wed, 03 May 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 03 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के रहीमनगर निवासी फर्नीचर कारीगर सैफ की मौत के मामले में उसके चार दोस्तों के खिलाफ सोमवार को हत्या का केस दर्ज किया गया है।
सैफ की मां महानगर के रहीमनगर निवासी परवीन का आरोप है कि अरशद, दानिश, वारिस और रहमान ने मिलकर सैफ की हत्या कर शव को गोमती में फेंक दिया। बेटे का शव 23 मार्च को नदी में उतराता मिला था।
परवीन के मुताबिक, बेटा सैफ बीते 21 मार्च को दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर निकला था। 23 को सूचना मिली कि सैफ का शव गोमती रिवर फ्रंट के पास मिला है। सैफ की मां के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सैफ के सिर पर चोट लगने की बात सामने आई।
आरोप है कि महानगर पुलिस ने उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया। इसके बाद परवीन ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी का कहना है कि जल्द ही नामजद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।