फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of molestation and blackmailing is filed

Lucknow News: नौकरी का झांसा दे दुष्कर्म किया, वीडियो बनायाए वायरल करने की धमकी दे करता था ब्लैकमेल

Mon, 30 Jan 2023 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Fir of molestation and blackmailing is filed
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
गोमतीनगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने दुकानदार विजय अग्रवाल पर दुष्कर्म और इसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने डीसीपी पूर्वी से गुहार लगाई। आदेश होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
गोमतीनगर के खरगापुर निवासी महिला एक प्रतिष्ठित स्कूल में काम करती है। उसके घर के पास नरही निवासी विजय अग्रवाल की दुकान है।
कुछ दिन पहले विजय ने 25 हजार की नौकरी दिलाने की बात कही थी। छह जनवरी को कॉल कर इंटरव्यू के लिए हुसड़िया चौराहे पर दस्तावेजों के साथ आने को कहा।
महिला वहां पहुंची तो विजय उसे बाइक से बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा, विनीतखंड ले गया, जहां उसके खाते से नौ हजार रुपये निकलवा कर ले लिए।
आरोप है कि विजय नौकरी के नाम पर पहले भी 17 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद विजय ने बताया कि इंटरव्यू निरस्त हो गया है।
घर छोड़ने के बहाने महिला के घर तक गया और चाय पिलाने को कहा। इस दौरान आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
17 जनवरी को आरोपी ने एक युवक को महिला के पास भेजा और मोबाइल पर बात कर मिलने के लिए बुलाया। इनकार पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
18 को पीड़िता ने गोमतीनगर पुलिस से शिकायत की थी, पर केस दर्ज नहीं किया गया। इस पर डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed