{"_id":"639790c3f97e3b2c583e224c","slug":"fir-of-fraud-on-the-behalf-of-selling-government-land-lucknow-news-lko661557380","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी जमीन बेचकर दुबई भागने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी जमीन बेचकर दुबई भागने का आरोप
विज्ञापन
मलिहाबाद के जिंदौर गांव में मो. इकबाल पर जालसाजी कर सरकारी जमीन बेचकर दुबई भागने के आरोप लगा है।
थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने डीजीपी कार्यालय में शिकायत की। इस पर केस दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज के मुताबिक, ठाकुरगंज के मो. इजहार ने बताया कि बेटे फैसल के नाम पर मलिहाबाद के सिकरोरी निवासी मो. इकबाल ने जिंदौर में 32 बिस्वा जमीन का बैनामा किया।
इसके बाद पांच मई को उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री की। बदले में 88.20 लाख रुपये इकबाल ने को दिए। इसके अलावा स्टांप शुल्क के रूप में 4.80 लाख रुपये भी दिए गए। 15 मई को इकबाल नौकरी के लिए दुबई चला गया।
इजहार के मुताबिक, नौ नवंबर को जमीन पर कब्जा व चारदीवारी बनवाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ते की जमीन है।
लेखपाल से पता चला कि 12 बिस्वा जमीन ही इकबाल की थी। बाकी 20 बिस्वा जमीन सरकारी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, जांच की जा रही है।