{"_id":"63b1e2cb4006ea3c4d7d41e4","slug":"fir-of-fraud-of-one-crore-is-filed-lucknow-news-lko664590490","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जिम की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर खंड शिक्षा अधिकारी के बेटे से एक करोड़ ठगे, रकम मांगने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जिम की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर खंड शिक्षा अधिकारी के बेटे से एक करोड़ ठगे, रकम मांगने पर पीटा
Mon, 02 Jan 2023 05:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:29 PM IST
सार
लखनऊ में एक जिम की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर खंड शिक्षा अधिकारी के बेटे से एक करोड़ रुपये की ठगी का मामले सामने आया है। पुलिस ने चार महीने बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
ओलंपिया जिम की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर खंड शिक्षा अधिकारी के बेटे से एक करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। शिक्षा अधिकारी की पत्नी प्रियंका मीनू का आरोप है कि रकम मांगने पर बेटे शुभेंदु सिंह को पीटा और फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। चार महीने से पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगा रही थीं। 31 दिसंबर को गाजीपुर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, गोमतीनगर विस्तार के बेतवा अपार्टमेंट निवासी प्रियंका मीनू ने बताया कि पति आलोक कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी थे। उनकी मृत्यु के बाद कई मदों से एक करोड़ रुपये मिले थे। बेटे ने जिम खोलने की इच्छा जताई। उसने ओलंपिया जिम के मालिक जानकीपुरम सेक्टर-जी निवासी रामकुमार सिंह राठौर व रोशन कुमार खत्री से संपर्क किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री की अध्यक्षता में बैठकों का दौर शुरू, 2024 की तैयारियों पर है नजर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पांच जनवरी तक और तीखे होंगे गलन भरी ठंड के तेवर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
दोनों ने एक करोड़ में दो फ्रेंचाइजी देने की सहमति जताई। रामकुमार ने 88.75 लाख रुपये खाते में जमा कराए और तीन लाख नकद लिया। इसके बाद फर्जी मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट कम फ्रेंचाइजी बनाते हुए पकड़ा दिया।
सात खातों में जमा कराई रकम
प्रियंका के मुताबिक, रामकुमार व रोशन ने ये रकम सात फरवरी से जून के बीच में सात खातों में रकम जमा कराई। इसमें ओलंपिया जिम के मल्हौर के सपना सिंह वर्मा के खाते में पांच लाख, फरीदीनगर जोन की नेहा गुप्ता के खाते में सात लाख, मड़ियांव के शाखा के अनुपम घोष के खाते में छह लाख, लीगल कंसलटेंट रोशन खत्री के खाते में आठ लाख, रोशन खत्री के मुंशी रामचंद्र त्रिपाठी के खाते में दो लाख, बीबीडी ब्रांच के अंकित सिंह के खाते में तीन लाख, मालिक राम सिंह राठौर के करीबी मनीष मिश्रा के खाते में 12 लाख रुपये जमा कराए।