फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of 20.75 lakhs

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के नाम पर २०.७५ लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Sep 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of 20.75 lakhs
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के नाम पर मुंबई के तीन व्यापारियों से 20.75 लाख की ठगी
विज्ञापन

मुंबई के तीन व्यापारियों मुकेश शाह, उनके पार्टनर आशीष महेत व कमलाकर ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के नाम पर 20.75 लाख की ठगी का मुकदमा फेयरलाइन फाइलेंशियल कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राजीव द्विवेदी ने बताया कि पीड़ितों ने कंपनी के साजिद आलम, विक्की अग्रवाल, सुरेंद्र पाल, राजेश बंसल और जयेश जोशी के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मुंबई के ठाणे निवासी मुकेश शाह का आरोप है कि प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की बात होने के बाद वह लखनऊ पहुंचे और विभूतिखंड स्थित होटल सेवी ग्रांड में ठहरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर को पांचों आरोपी मिलने पहुंचे और 13 लाख रुपये लेकर चले गए। 26 को रजिस्ट्रार दफ्तर बुलाया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया।

इसी तरह की जालसाजी मुंबई के घाटकोपर निवासी कमलाकर के साथ भी हुई। कमलाकर से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2.75 लाख रुपये ऐंठ लिये।
उन्हें भी 25 सितंबर को होटल सेवी ग्रांड में ठहराया था और जालसाज रकम लेकर लापता हो गए। यही नहीं, ठग कंपनी ने मुंबई आशीष महेत से भी स्टांप ड्यूटी के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
आशीष मुकेश शाह के पार्टनर हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed