फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR lodged 28 days after theft at under-construction house

Lucknow News: निर्माणाधीन मकान में चोरी के 28 दिन बाद एफआईआर

Thu, 20 Aug 2026 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged 28 days after theft at under-construction house
गुडंबा। मड़ियांव के नायकनगर में चोरों ने निर्माणाधीन मकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। मड़ियांव पुलिस ने घटना के 28 दिन बाद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नायकनगर, सीतापुर रोड निवासी सत्यम सोनी के मुताबिक घर के पास प्लॉट नंबर 15 पर उनका मकान बन रहा है। कुछ दिन पहले वायरिंग के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के तार और अन्य सामान लगवाया गया। आरोप है कि 20 जुलाई की रात एक बजे चोर निर्माणाधीन मकान में घुसे और वहां लगी पूरी वायरिंग उखाड़कर ले गए। चोरों ने वारदात से पहले सामने रहने वाले विजय पाल सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया। 21 जुलाई की सुबह सत्यम मकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर अब मिली है। एफआईआर दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed