फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir is filed against chief officer of eco green energy

Lucknow News: ईकोग्रीन एनर्जी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर मुकदमा

Sat, 25 Feb 2023 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 25 Feb 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fir is filed against chief officer of eco green energy
गोमतीनगर स्थित फन मॉल के पीछे नगर निगम के डंपिंग यार्ड में बृहस्पतिवार को कबाड़ में लगी भीषण आग ईकोग्रीन एनर्जी कंपनी की लापरवाही से लगी थी। यह दावा नगर निगम की तरफ से किया गया।
विज्ञापन

पर्यावरण अभियंता ने शुक्रवार को ईकोग्रीन एनर्जी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने पुलिस से शिकायत की है कि कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन (डंपिंग यार्ड) को ईकोग्रीन एनर्जी कंपनी को अस्थाई रूप से कूड़ा एकत्र कर और समय से उठान कराके शिवरी प्लांट पहुंचने के लिए दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद कंपनी ने हजारों टन कूड़ा वहां डंप कर दिया और इसके कारण भीषण आग लग गई। पर्यावरण अभियंता का यह भी आरोप है कि पहले भी संस्था के पूर्व कार्यकारी अधिकारी को इस संबंध में नोटिस दिया गया था और जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed