फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR filed in molestation in ambulance case in Gajipur thana in Lucknow.

एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़: लखनऊ में दर्ज हुई एफआईआर, पीड़िता के पति का मास्क निकाल कर फेंक दिया था

Wed, 04 Sep 2024 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Sep 2024 02:41 PM IST
सार

एंबुलेंस में महिला से हुई छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में चालक पर गंभीर आरोप लगे हैं। चालक व उसके साथी ने दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके बीमार पति का मास्क निकालकर फेंक दिया।

विज्ञापन
FIR filed in molestation in ambulance case in Gajipur thana in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती- सिद्धार्थनगर में एक महिला से एंबुलेंस में हुई छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में लखनऊ के गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एंबुलेंस चालक पर गंभीर आरोप लगे हैं। चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया था और उसके बीमार पति का मास्क निकालकर फेंक दिया था। चालक व उसके साथी ने महिला की नगदी, चैन और अंगूठी भी लूट ली थी।

विज्ञापन


बता दें कि सिद्धार्थनगर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एंबुलेंस में पीछे पति जीवन के लिए जूझ रहा था और आगे की सीट पर उसकी पत्नी से निजी एंबुलेंस चालक और उसका साथी चलती गाड़ी में शर्मनाक हरकतें करते रहे। बस्ती में गाड़ी से उतार कर एंबुलेंस चालक और उसके साथी ने महिला से दुष्कर्म की भी कोशिश की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- बुलडोजर दिमाग से नहीं स्टेयरिंग से चलता है, जनता स्टेयरिंग बदल देगी


सफल नहीं हुए तो पति का ऑक्सीजन मास्क निकाल कर फेंक दिया और उसे गाड़ी से उतार कर व महिला के पहने गहने और उसके पास रखी नगदी लेकर फरार हो गए। डॉयल 112 की मदद से महिला के पति को बस्ती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से गोरखपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

महिला के भाई को सीट पर बैठाकर कर दिया लॉक
चालक और उसके साथी ने महिला के भाई को आगे की सीट पर बैठाकर अंदर लॉक कर दिया और महिला से बाहर दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। असफल होने पर महिला के पति का ऑक्सीजन मास्क निकाल दिया और उसे गाड़ी से उतार कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद महिला से मारपीट करते हुए उसके गहने, नकदी व मोबाइल लेकर और भाई को भी गाड़ी से उतार कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed