{"_id":"636d5df01fb0153b0335c230","slug":"fir-filed-against-fraudster-lucknow-news-lko6565618109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडलिंग का असाइनमेंट दिलाने के नाम पर ठगी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडलिंग का असाइनमेंट दिलाने के नाम पर ठगी, केस
विज्ञापन
युवती ने दर्ज कराया ब्लैकमेल करने के आरोप में केस। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडलिंग का काम दिलाने का वादा किया। इसके बाद युवती की तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने महिला दोस्त सहित दो के खिलाफ चौक थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत मिश्र के मुताबिक, हुसैनाबाद निवासी 22 वर्षीय युवती मॉडलिंग करती है। उसकी पहचान स्वीटी नाम की युवती से है। जो कई मॉडलिंग शो में काम कर चुकी है।
युवती ने स्वीटी से काम दिलाने के लिए कहा था। पीड़िता के मुताबिक, छह नवंबर को एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को स्वीटी का बॉस अशोक कुमार बताया।
बातचीत में कई बार स्वीटी भी अशोक का जिक्र कर चुकी थी। आरोपी ने युवती से कुछ फोटो मांगे। इन्हें एजेंसी भेजने की बात कही।
अशोक ने बताया था कि लेडीज गारमेंट्स कंपनी में मॉडल चाहिए। तुम फोटो भेज दो, जिस आगे बढ़ा दूंगा। युवती ने कई फोटो मोबाइल पर खींचे।
पीड़िता के मुताबिक, व्हाटसएप पर फोटो मिलने के बाद अशोक ने दोबारा कॉल कर एक हजार रुपये देने के लिए कहा। युवती ने मना कर दिया।
इस पर आरोपी ने युवती के फोटो सोशल मीडिया वायरल करने की धमकी दी। इस पर पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई थी।