फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against roadways bus driver accused of running over inspector's wife

Lucknow News: इंस्पेक्टर की पत्नी को रौंदने के आरोपी रोडवेज बस चालक पर एफआईआर

Sat, 24 Jan 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
FIR against roadways bus driver accused of running over inspector's wife
लखनऊ। कैंट में 19 जनवरी को सरोजनीनगर निवासी आरपीएफ इंस्पेक्टर की पत्नी अनुराधा को रौंदने के आरोपी रोडवेज बस चालक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कैंट पुलिस ने यह कार्रवाई अनुराधा के पति की तहरीर पर की है।
विज्ञापन


सरोजनीनगर के न्यू रहीमाबाद निवासी आरपीएफ इंस्पेक्टर बच्ची लाल गौतम के मुताबिक सोमवार शाम करीब 8:30 बजे पत्नी अनुराधा परिचित के साथ बाइक से घर आ रही थीं। तभी कैंट में आर्मी हेडक्वार्टर के सामने कानपुर डिपो की रोडवेज बस (up78kp1239) बाइक से टकरा गई थी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरी पत्नी संभल पातीं तभी आरोपी चालक उसे रौंदते हुए भाग निकला था। बच्ची लाल का आरोप है कि उनकी पत्नी की जान बस चालक की लापरवाही के कारण गई है। हादसे के समय बस की गति बहुत तेज थी। थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी बस चालक को हाजिर होने के लिए जल्द रोडवेज विभाग को नोटिस भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed