फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against LDA clerk

छह भवनों में घपला करने वाले बाबू पर एफआईआर

Tue, 10 Nov 2020 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
FIR against LDA clerk
एलडीए ने की कार्रवाई, गोमतीनगर योजना का प्रकरण
विज्ञापन

गोमतीनगर के वास्तुखंड में छह भवन के आवंटन में घपला कर रिकॉर्ड बदलने वाले बाबू अजय प्रताप वर्मा के खिलाफ एलडीए ने एफआईआर करा दी है। अब पुलिस इस प्रकरण की जांच करेगी। एलडीए की शुरूआती जांच में बाबू को कंप्यूटर में रिकॉर्ड बदलने का दोषी पाया गया था।
गोमतीनगर थाने में विवेक सिंह की तरफ से दर्ज एफआईआर में एलडीए की तरफ से कहा गया है कि वास्तुखंड के भवन 3/516, 3/649, 3/656, 3/716, 3/561, 3/629 के रिकॉर्ड आरोपी बाबू ने कंप्यूटर में बदल दिए। इन भवन के नए नामों के लिए रिकॉर्ड कंप्यूटर में दर्ज करने के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति भी नहीं ली गई। इन छह भवनों की जांच तहसीलदार राजेश शुक्ला ने की। बाबू अजय वर्मा को पूर्व में ही निलंबित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि जिन भवनों के पूर्व के आवंटन निरस्त कर रिफंड तक नहीं हुए। उनमें नए नाम शामिल कर दिए गए। जिन डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक प्रोग्रामर की मौत हो गई, उनके नाम से कंप्यूटर में रिकॉर्ड बदले गए। जांच में भी बाबू जवाब देने नहीं आया। अपना मोबाइल भी उसने स्विच ऑफ कर लिया। ड्यूटी पर भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंटेक्स के खिलाफ दूसरी रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के बाद अब देवपुर पारा में फ्लैट का काम अधूरा छोड़ने के लिए एलडीए ने दूसरी एफआईआर सिंटेक्स प्रीफैब के खिलाफ कराई है। जोन-3 के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने कंपनी के खिलाफ तहरीर दी थी। एफआईआर में कहा गया है कि कंपनी को ईडब्ल्यूएस, एलआईजी व एमएमआईजी बहुमंजिला आवास बनाने थे। खुद के तय किए लक्ष्य को भी कंपनी पूरा नहीं कर रही है। दो बार मौका दिए जाने के बाद भी उनकी काम में कोई रुचि नहीं है। इससे आवंटियों को भी उनके फ्लैट नहीं मिल पा रहे हैं। इससे रेरा में भी एलडीए के खिलाफ वाद दायर हो रहे हैं। इस प्रकरण में पुलिस से कार्रवाई की मांग एलडीए ने की है। मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह का कहना है कि कंपनी ने एलडीए के प्रोजेक्टों को ठीक से पूरा नहीं किया। वहीं प्रोजेक्टों को पूरा नहीं करके एक फ्रॉड किया है। इसके खिलाफ हम हर संभव कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed