{"_id":"86f8517ba9bc8f26b2fec5eae424d8c4","slug":"fir-against-kushwaha-and-nasimuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले माया के दो 'हाथी' फंसे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले माया के दो 'हाथी' फंसे!
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Jan 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थ्ार घोटाले में मायावती सरकार के समय मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबूसिंह कुशवाहा का नया साल चौपट हो सकता है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने खुद ही दोनों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, गबन और साजिश का केस दर्ज कर दिया है।
स्मारकों में हुए पत्थर घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस टीम के पुलिस अफसर रामनरेश राठौर ने लखनऊ के गोमती नगर थाने में बुधवार शाम यह एफआईआर दर्ज कराकर सनसनी फैला दी।
राठौर ने इन दो मंत्रियों के अलावा, दो बड़े अफसरों को भी नामजद किया है। इसमें खनन विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक व सलाहकार सुहैल अहमद फारूकी और राजकीय निर्माण निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक सीपी सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा भी 15 अन्य लोगों को इस घोटोले के आरोपियों के तौर पर नामजद किया गया है।
इसमें दोनों ही मंत्रियों का फंसना लगभग तय नजर आ रहा है। इसके आलावा, लोकसभा चुनाव में मायावती के हाथी का हुंकार मार पाना भी अब काफी हद तक मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन