{"_id":"64ba4f54251386e03109a136","slug":"fir-against-india-name-by-opposition-party-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम पर तकरार: विपक्ष के गठबंधन के नाम 'INDIA'पर आपत्ति, लखनऊ के हजरतगंज थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम पर तकरार: विपक्ष के गठबंधन के नाम 'INDIA'पर आपत्ति, लखनऊ के हजरतगंज थाने में दी तहरीर
Fri, 21 Jul 2023 05:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 21 Jul 2023 05:53 PM IST
सार
26 पार्टियों द्वारा बनाए गए गठबंधन के नाम इंडिया पर आपत्ति शुरू हो गई है। लखनऊ के हजरतगंज थाने में इसको लेकर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
हजरतगंज थाने में तहरीर दी गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर बने विपक्षी गठबंधन के ''इंडिया'' नाम पर लोगों ने आपत्तियां शुरू कर दी है। इसे लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि बेंगलुरु में हुई 26 राजनीतिक दलों की मीटिंग के बाद गठबंधन के नाम पर देश के नाम का गलत इस्तेमाल किया है। देश के नाम पर पार्टी बनाना कानूनन अपराध है। गठबंधन के सभी दलों पर केस दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से मिलकर विपक्ष के गठबंधन में शामिल 26 दलों के नेताओं के खिलाफ तहरीर दिया। पार्टी के पदाधिकारी प्रताप चंद्र ने बताया कि 20 जुलाई को हजरतगंज में एक समाचार पत्र और सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ कि बेंगलुरु में 18 जुलाई को कई राजनीतिक दलों की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्ताव कर नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, अरविन्द केजरीवाल, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव सहित 26 राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने गठबंधन का नाम सर्वसम्मति से ''इंडिया'' पारित किया। जिसकी घोषणा प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने किया। जो न सिर्फ दी एम्बलेम एंड नेम एक्ट 1950 का उलंघन है बल्कि माननीय हाईकोर्ट के आदेश का उलंघन भी है। उनकी मांग है कि इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
गठबंधन का नाम रखा ''इंडिया''
विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम ''इंडिया'' है। जिसका अर्थ है कि इंडियन नेशनल डेवलेपमेंट इंक्लूसिव एलायंस है। जिसकी टैगलाइन जीतेगा भारत रखी गई है। इसका लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराना है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पांडेय के मुताबिक तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन