फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fine dining streat in cg city lucknow

लखनऊ: लखनऊ में 350 करोड़ रुपये की जमीन पर बनेगी फाइन डाइनिंग स्ट्रीट

Fri, 10 Feb 2023 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
fine dining streat in cg city lucknow
लखनऊ। खाने-पीने के शौकीनों के लिए एलडीए सीजी सिटी में फाइन डाइनिंग स्ट्रीट बनाने जा रहा है। इसके लिए करीब 38 हजार वर्गमीटर एरिया में होटल, रेस्त्रां के 15 भूखंड विकसित किए गए हैं। इसमें लोगों को बेहतर खाना-पानी लग्जरी सुविधाओं के साथ परोसा जाएगा। इसमें स्ट्रीट फूड से लेकर पांच सितारा रेस्त्रां के शेफ स्पेशल खाने तक चखने को मिल जाएंगे।
विज्ञापन

एलडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब हैदराबाद गए थे तो वहां उन्होंने फाइन डाइनिंग स्ट्रीट को देखा था। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में भी ऐसी जगह विकसित किए जाने के लिए आवास विभाग को कहा था। इसके बाद एलडीए इकाना स्टेडियम और पैलेसियो के पास इस फाइन डाइनिंग स्ट्रीट को विकसित कर रहा है। एलडीए यहां भूखंड बेच रहा है। निजी निवेश से यहां होटल व रेस्त्रां बहुमंजिला बनाए जाएंगे। एलडीए यहां पार्क और पार्किंग जैसी सुविधाएं देगा। सामान्य से दो गुना एफएआर यहां दिया जा रहा है, जिससे अधिक ऊंची इमारतें बन सकें। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहली बार इस प्रोजेक्ट को एलडीए शोकेस कर रहा है, जिससे निवेशकों को तैयार किया जा सके। इन भूखंड की कीमत करीब 350 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा राष्ट्र प्रेरणा स्थल और मोहान रोड योजना को भी प्रदर्शित यहां किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेट्रो ने भी लगाया इन्वेस्टर्स समिट में स्टाल
यूपी मेट्रो ने भी अपनी सुविधाओं और भविष्य के प्रोजेक्ट को इन्वेस्टर्स समिट में प्रदर्शित किया है। लखनऊ के अलावा आगरा, कानपुर में मेट्रो की प्रगति यहां देखी जा सकती है। इसके अलावा भविष्य में मेरठ, गोरखपुर, इलाहाबाद में भी तैयार प्रोजेक्टों को यहां प्रदर्शित किया गया है। लखनऊ, आगरा में मेट्रो लाइन के पिलर्स को भी विशेष रूप से सजाया गया है, जिससे मेहमानों को सुखद अनुभव हो। आवास विकास परिषद ने भी अयोध्या में चल रहे अपने विकास को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जगह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed