फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Financial support to music and dance researchers

Lucknow News: संगीत-नृत्य के शोधार्थियों को आर्थिक संबल

Wed, 03 Jun 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Financial support to music and dance researchers
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालय को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के तहत शोधार्थियों को फेलोशिप उपलब्ध कराने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में पंजीकृत जेआरएफ-उत्तीर्ण पीएचडी शोधार्थी अब फेलोशिप का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


फेलोशिप की सुविधा मिलने से शोधार्थियों को आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, जिससे वे अपने शोध कार्य को अधिक गंभीरता, गुणवत्ता और समर्पण के साथ आगे बढ़ा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यूजीसी ने इसके लिए आवश्यक यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिए हैं। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को नई गति देने के साथ अकादमिक उत्कृष्टता को भी मजबूत करेगी। विश्वविद्यालय का मानना है कि इस पहल से संगीत, नृत्य, ललित कला और संस्कृति से जुड़े शोध कार्यों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह शोधार्थियों के लिए नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट तथा नवोन्मेषी शोध प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed