{"_id":"6391851e92ca6e14aa2a01cb","slug":"financial-resources-of-nagar-nikay-will-be-developed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: नगर निकायों की वित्तीय क्षमता की समीक्षा व संसाधनों का होगा निर्धारण, कार्ययोजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नगर निकायों की वित्तीय क्षमता की समीक्षा व संसाधनों का होगा निर्धारण, कार्ययोजना तैयार
Thu, 08 Dec 2022 12:03 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Dec 2022 12:03 PM IST
सार
नगर निकायों की वित्तीय क्षमताओं का मूल्यांकन कर उनकी क्षमता व संसाधनों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। अभी तक सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के बाद भी इनकी स्थिति नहीं सुधरी है।
विज्ञापन
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकायों में संपत्तियों के मूल्यांकन, कर निर्धारण, वित्तीय संसाधन बढ़ाने और विकास की परियोजनाओं में परामर्श देने के लिए गठित ‘उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड’ के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत इस वित्तीय वर्ष में बोर्ड द्वारा 118 नगर निकायों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा और राजस्व संग्रह के संसाधनों की क्षमता का निर्धारण किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यों का लक्ष्य भी तय किया गया है।
विज्ञापन
2011 में गठित बोर्ड की भूमिका अब तक सिर्फ कागजी रही है, जबकि इसमें चेयरमैन के अलावा आर्थिक सुधार आदि मामलों के कई विशेषज्ञ भी हैं। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी इनकी वित्तीय स्थिति नहीं सुधरी। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो महीने पहले समीक्षाकर इसे प्रभावशाली बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर विकास विभाग ने हर साल के लिए अलग-अलग कार्ययोजना बनाने का फैसला किया है। अब निकायों के स्वामित्व या प्रबंधन वाली संपत्तियों का ब्योरा ऑनलाइन किया जाएगा। इसी तरह कर एवं करेतर मदों, प्रभार व लाइसेंस शुल्क के पुनर्निर्धारण के संबंध में विचार-विमर्श, नवगठित निकायों में भूमि-भवनों का मूल्यांकन व कर निर्धारण का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
वित्तीय क्षमता का होगा निर्धारण
इस वित्तीय वर्ष में बोर्ड द्वारा 118 नगर निकायों में से 43 में संपत्ति कर का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए ऐसी 6 नगर पालिका परिषद और 36 नगर पंचायतें चयनित की जाएंगी, जिनकी वित्तीय स्थिति काफी कमजोर है। इसी तरह 5 नगर निगमों, 20 नगर पालिका परिषदों और 50 नगर पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा और राजस्व संसाधनों की क्षमता का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
कई प्रदेशों के अध्ययन के आधार पर होगी कार्यवाही
बोर्ड के विशेषज्ञों ने पिछले वर्ष पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात व महाराष्ट्र के निकायों की वित्तीय व कर प्रणाली का अध्ययन किया था। इसके आधार पर यूपी के निकायों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।