{"_id":"684f2ced6b337938cb08d6d2","slug":"fighting-in-front-of-police-station-and-in-acp-office-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1251588-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: थाने के सामने व एसीपी दफ्तर में घुसकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: थाने के सामने व एसीपी दफ्तर में घुसकर मारपीट
विज्ञापन
मोहनलालगंज में विवाद के दौरान भिड़ते ग्रामीण।
मोहनलालगंज। कल्ली पूरब गांव में मकान का दरवाजा बंद कराने को लेकर चल रहे विवाद में रविवार को दो पक्षों में थाने के सामने मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
बाद में कुछ लोग एसीपी दफ्तर के अंदर घुस गए और वहां भी मारपीट की। थाने से पहुंचे दरोगा व अन्य सिपाहियों ने नौ लोगों को पकड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ 7 सीएल एक्ट, मारपीट, बलवा व गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया है।
प्रधान राम खेलावन व ग्रामीण राम जियावन के बीच मकान के दरवाजे को लेकर विवाद है। रविवार सुबह आठ बजे राम जियावन, विशाल, चंद्रशेखर, जगमोहन, अयोध्या, सोनू, ज्ञानी, रामकुमार, राम नारायण, राजन, सुमित, सतगुरु, प्रताप, हेमराज व 25 अज्ञात प्रधान के घर के पीछे का दरवाजा जबरन बंद करने पहुंच गए।
विज्ञापन
इसका विरोध जताने पर प्रधान व उनके पिता देव करन की पिटाई कर घायल कर दिया। राम खेलावन शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो राम जियावन के पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद थाने के सामने ही प्रधान पक्ष के लोगों पर ईंट, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें अखिलेश व पंकज घायल हो गए।
अकेले सिपाही ने संभाला मोर्चा
घटनास्थल पर अकेले मौजूद सिपाही विकास जायसवाल बीच-बचाव करने पहुंचे। उन्होंने काफी प्रयास किया, पर आरोपी उनकी बात सुनने के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद कुछ लोग लाठी लेकर एसीपी दफ्तर के अंदर घुस गए और मारपीट करने लगे। इस पर दरोगा व अन्य सिपाही राम सिंह, सुमित, राम जियावन, दिनेश, सर्वेश, प्रदीप, अनुज, मोहन व चंद्रशेखर को पकड़कर थाने ले गए। घटना का एक मिनट 27 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
आरोप : प्रधान के घर पर बोला धावा
आरोप है कि थाने के गेट पर मारपीट के बाद भाग निकले आरोपी प्रधान के घर पर पहुंच गए। महिलाओं ने दरवाजे बंद कर लिए, जिससे आरोपी घर के अंदर नहीं घुस सके। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए।