फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fighting, commotion between junior doctor and staff nurse in Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में जूनियर डॉक्टर व स्टाफ नर्स में मारपीट, हंगामा

Fri, 15 Nov 2024 03:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Fighting, commotion between junior doctor and staff nurse in Lohia Institute
लोहिया संस्थान के बाहर लगी भीड़।
लखनऊ। लोहिया संस्थान के जूनियर डॉक्टर व स्टाफ नर्स के बीच बृहस्पतिवार रात किसी बात को मारपीट हो गई। आरोप है जूनियर डॉक्टर ने स्टाफ नर्स को थप्पड़ जड़ दिया। हंगामा बढ़ता देख स्टाफ ने बीच बचाव किया। तभी, जूनियर डॉक्टर प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचकर हंगामा करने लगे। स्टाफ नर्स के पक्ष में नर्सिंग संवर्ग उतर आया। पुलिस व अफसरों ने जूनियर डॉक्टर व स्टाफ को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लाॅक के एमआईसीयू में नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी थी। यहां जूनियर डॉक्टर, मरीज को भर्ती कराने लाए थे। जूनियर डॉक्टर ने नर्सिंग ऑफिसर से मरीज को सेट्रेल लाइन डालने के लिए ट्रे मांगी। पुरुष नर्स एक मरीज की मौत के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर रहा था।
विज्ञापन




आरोप है जूनियर डॉक्टर ने नर्स से अभद्रता करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इससे दोनों पक्षों में के बीच वार्ड में जमकर मारपीट हुई। चिकित्सकीय कार्य भी बाधित हो गया। पुलिस के साथ संस्थान के अफसर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। संस्थान के अफसर घटना को छिपाते रहे। संस्थान प्रवक्ता डॉ. भुवन तिवारी ने बताया डॉक्टर व स्टाफ के बीच कुछ विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में सुलह हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed