{"_id":"65e8013849418681e5081808","slug":"fight-over-food-in-a-marriage-in-bahraich-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: शादी में खाने को लेकर हुआ विवाद, बरातियों को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा, एक को मार ही डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: शादी में खाने को लेकर हुआ विवाद, बरातियों को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा, एक को मार ही डाला
Wed, 06 Mar 2024 11:08 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:08 AM IST
सार
बहराइच के एक विवाह समारोह में खाने को लेकर बरातियों व जनातियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। विवाद में एक की मौत हो गई व एक घायल हो गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल सीमा से सटे जिले के रामनगर गांव में मंगलवार रात को बरात आई। खाने को लेकर रात 11 बजे बरातियों और गांव के लोगों में विवाद हो गया, जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक बराती की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया है। मृतक बराती के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रुपईडीहा थाना अंतर्गत रामनगर गांव निवासी बेचन लाल के यहां मंगलवार रात को थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी संदीप पुत्र निवास बरात लेकर पहुंचे। रात में अन्य कार्यक्रम के साथ दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों ने खाना शुरू कर दिया। खाने को लेकर दूल्हे पक्ष के रिश्तेदार रामगांव थाना क्षेत्र के बल्दीसिंह पुरवा गांव निवासी सोनू आर्य पुत्र बांकेलाल और खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर बाजार निवासी जगदीश के पुत्र संजय कुमार ने उलाहना दिया। इससे लड़की पक्ष के गांव के लोग नाराज हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सरकार में पश्चिम और पूर्वांचल का दबदबा बढ़ा; तीन दर्जन से अधिक जिलों को अब भी प्रतिनिधित्व नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पश्चिमी यूपी में रालोद के दलित कार्ड पर मंत्री बने अनिल कुमार, आखिरकार राजभर को होली से पहले मिला राजपाट
खाने को लेकर रामनगर गांव निवासी गुड्डू वर्मा से विवाद के बाद गुड्डू वर्मा पुत्र ओंकार वर्मा, डब्लू वर्मा पुत्र बहुरि व मोटेरू वर्मा ने मिलकर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से बरातियों को मारा पीटा जिसमें दूल्हे के रिश्तेदार सोनू आर्य और संजय कुमार घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाबागंज में स्थित अस्पताल में लाया गया। जहां सोनू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बयान दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।