आईटी ऑफिस में मारपीट: असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र किए गए निलंबित, बंगाल-सिक्किम क्षेत्र से संबद्ध किया
इनकम टैक्स कार्यालय में बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग पर हमले के मामले में असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें बंगाल-सिक्किम क्षेत्र से संबद्ध कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के हजरतगंज स्थित इनकम टैक्स कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग पर हमले के मामले में असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें बंगाल-सिक्किम क्षेत्र से संबद्ध कर दिया गया है।
बता दें कि 29 मई को इनकम टैक्स दफ्तर के तृतीय तल पर आईआरएस के केबिन में बैठक चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों अधिकारियों में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि योगेंद्र मिश्र ने पानी का गिलास उठाकर गौरव गर्ग पर हमला कर दिया। इसके बाद बवाल बढ़ गया। बंद केबिन में दोनों अफसरों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा। गौरव गर्ग आईपीएस रवीना त्यागी के पति हैं। रवीना यहां डीसीपी मध्य के पद पर तैनात रही हैं। मामले में बुधवार को योगेंद्र मिश्र को निलंबित कर दिया गया है।
टूर्नामेंट में हंगामा करने की हो रही थी जांच, योगेंद्र पर की जा रही थी उच्चस्तरीय जांच
बताया जाता है कि मार्च माह में राजधानी में आईआरएस अधिकारियों का क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया था, जहां योगेंद्र मिश्र ने टीम में शामिल नहीं करने पर जमकर हंगामा किया था। वह पिच पर ही बैठ कर अधिकारियों को भला-बुरा कहने लगे थे। साथ ही अधिकारियों को अपने परिवार में कई ब्यूरोक्रेट्स और जज होने की धमकी दे रहे थे। वह आयकर विभाग के कई अन्य अधिकारियों पर भी इस तरह दबाव बनाते थे। इसकी शिकायतें होने पर उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई थी। इसी जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से योगेंद्र मिश्र ने असिस्टेंट कमिश्नर गौरव गर्ग पर मुख्य आयकर आयुक्त के सामने हमला कर दिया। योगेंद्र की पत्नी एआरटीओ के पद पर तैनात हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.