{"_id":"665cc939e5c5b0ae070e0814","slug":"fight-between-two-parties-three-injured-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105116-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
Mon, 03 Jun 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा(श्रावस्ती)। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र कटरा के गंजेड़ीगंज चौराहे पर शनिवार देर शाम मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इसमें दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया है। मामले में दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है।
ग्राम तिलकपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र राजेंद्र की बिजली की केबल दूसरे पक्ष के विश्वनाथ पुत्र गुरु प्रसाद ने शनिवार को उतार दी। पंकज ने इसका कारण पूछा तो विवाद हो गया। इस दौरान बात इतनी बढ़ी की मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे चलाए। मारपीट में एक पक्ष से मनोहर लाल (42) व राजेंद्र (45) पुत्रगण तीरथ राम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से गुरु प्रसाद (50) पुत्र रामदीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां से मनोहर व राजेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। जबकि गुरु प्रसाद का इलाज इकौना सीएचसी पर चल रहा है। मामले में दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।