फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fight between two parties at petrol pump, chaos for half an hour

Lucknow News: पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में मारपीट, आधे घंटे तक मची अफरातफरी

Mon, 01 Apr 2024 06:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Apr 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties at petrol pump, chaos for half an hour
रायबरेली। शहर क्षेत्र के जेल रोड स्थित पेट्रोलपंप पर शनिवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर एक सिपाही मौके पर पहुंचा, लेकिन मामला शांत कराने के बजाय वह मारपीट का वीडियो बनाता रहा। बाद में विवाद ज्यादा बढ़ा तो वह शांत कराने की कोशिश करने लगे। करीब आधे घंटे तक विवाद से अफरातफरी रही। मारपीट में एक घायल हुआ, जिसकी तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के चकभीकमपुर गांव निवासी संजय सैनी का आरोप है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे जेल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्र्रोल डलवाने गए थे। इसी बीच दो युवक आए और उनके आगे बाइक लगा दी। बाइक साइड करने की बात कही तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। लात, घूसों व बेल्ट से पीटा। इसमें वे घायल हो गए। उनके सिर पर चोटें आईं, जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि युवक ने उनके साथ मारपीट की। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर पर खालीसहाट निवासी अब्दुल रहमान और मो. तसलीम के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिलेगी तो एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवक मारपीट करता नजर आया
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। जिसमें जिस युवक की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है, वही दोनों युवकों को पिटाई करते हुए दिख रहा है। मार खा रहे दोनों युवक आसपास मौजूद लोगों से बचाव-बचाव की गुहार लगाते रहे, लेकिन मामला शांत कराने के बजाय सभी मूकदर्शक बने रहे। वायरल वीडियो में इंदिरा नगर चौकी में तैनात सिपाही भी पहले कुछ देर मामला शांत कराने के बजाय मारपीट का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed