{"_id":"1b39d821e08d229c06219cd999f56637","slug":"fight-between-congress-and-bhajyumo-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी व भाजयुमो कार्यकताओं में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी व भाजयुमो कार्यकताओं में चले लाठी-डंडे
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनैतिक पार्टियों की जुबानी जंग अब हाथापाई में तब्दील हो गई है। बृहस्पतिवार की सुबह कांग्रेस और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में लाठियों व डंडों से जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
यह घटना उस वक्त हुई जब भाजयुमो के कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे थे।
जब कांग्रेसी नेताओं ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में पहले तूतू मैंमैं हुई और इसके बाद मामला हिंसक हो गया।
यह घटना सुबह साढ़े आठ बजे की है। भाजयुमो के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय पर पुतला लेकर पहुंच गए। इसकी खबर पहले से कांग्रेसियों को लग गई थी।
विज्ञापन
वे डंडा व लाठी लेकर तैयार बैठे थे। पुलिस भी मुस्तैद थी। जैसे ही भाजयुमो के कार्यकर्ता यहां पर पहुंचे और पुतला जलाने लगे तभी पुलिस ने इन्हें रोका।
लेकिन भाजयुमो के कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद पुलिस व कांग्रेसी दोनों ने ही दौड़ा-दौड़ा कर भाजयुमो के नेताओं की पिटाई की।
उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने इस घटना की घोर निन्दा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की भी एक मर्यादा होती है।
आज उसी मर्यादा को भाजपा लांघने की कोशिश कर रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आज भाजपा मुद्दा विहीन हो गई है। इसलिए वह इस तरह की ओछी हरकत में उतर आई है।
विज्ञापन