लखनऊः डीआईजी जेल, दो डॉक्टर सहित 57 को कोरोना, यहां भी मिले मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल को सैनिटाइज कराया गया है। इसी तरह से आरपीएफ का एक सिपाही भी संक्रमित मिला है। पीजीआई में सर्जरी कराने आए एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि लोहिया संस्थान में प्रसव के बाद प्रसूता व तीमारदार संक्रमित निकला है।
सीतापुर के मरीज की कोराना वार्ड में मौत: केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती डायबिटीज व सिरोसिस से पीड़ित सीतापुर के मरीज ने रविवार रात करीब 8:30 बजे दम तोड़ दिया। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि संक्रमण और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से उसकी मौत हो गई।
इंदिरा नगर में अलग-अलग इलाकों के छह लोग पॉजिटिव मिले। जानकीपुरम में तीन, राजाजीपुरम में दो, किशनगंज में दो, कॉलोनी में दो, आलमबाग में तीन, महबूबगंज में एक, सर्वोदय नगर में एक, गोमतीनगर में तीन, सुभाष मार्ग से एक, डालीगंज से एक, कश्मीरी मोहल्ले में एक, अमौसी में एक, तेलीबाग में एक, निरालानगर में एक, राजेंद्र नगर एक, रायबरेली रोड एक, कल्याणपुर एक, सीतापुर रोड दो, वृंदावन योजना में दो, रश्मि खंड में एक, महानगर में एक, इंद्रपुरी कॉलोनी में एक, दुबग्गा में एक, पारा रोड निवासी एक, अलीगंज में दो, एल्डिको रायबरेली रोड निवासिनी एक, मानक नगर में एक, ओमेक्स सिटी में एक, नाका में दो, अवध विहार में एक, आशियाना में एक और चौक में एक मरीज पाया गया है।
केजीएमयू में 9 पॉजिटिव
केजीएमयू में कोरोना वार्ड के आईसीयू में ड्यूटी कर रही क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के संकाय सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह पीजी में एडमिशन लेने आए एक छात्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में कार्यरत सात कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
पीजीआई में एक मरीज मिला पॉजिटिव
पीजीआई के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग में आए एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सर्जरी से पहले कोरोना जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। बताया जाता है कि इस दौरान मरीज रिपोर्ट लेकर विभाग की वार्ड में भी चला गया। इसे गंभीर लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है।
डायबिटीज व ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं डीआईजी
डायबिटीज व ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित डीआईजी संजीव त्रिपाठी को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए स्टाफ व परिवारीजनों को क्वारंटीन किया गया है। जेल मुख्यालय को सैनिटाइज कर 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
महिला निकली पॉजिटिव, गर्भस्थ की मौत
लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में आई इंदिरा नगर निवासी 24 साल की गर्भवती और तीमारदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। प्रसव के बाद प्रसूता व तीमारदार को लोक बंधु अस्पताल भेज दिया गया है। लोहिया संस्थान के होल्डिंग एरिया को सैनिटाइज कराया गया।