फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fifth phase voting today

पांचवे चरण में 55.56 फीसदी मतदान, अंबेडकरनगर अव्वल

Wed, 07 May 2014 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 May 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
fifth phase voting today

पांचवे चरण की 15 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार इस चरण में कुल 55.56 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें अंबेडकरनगर 59.80 फीसदी के साथ अव्वल रहा।

विज्ञापन


चुनाव आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में 55.20, तो वहीं वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में 57.20 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा कौशांबी में 52.60, फूलपुर में 54.06, प्रतापगढ़ 53.10, इलाहाबाद में 55.80, फैजाबाद में 57.60, बहराइच में 56.60, कैसरगंज में 55.10, श्रावस्ती में 55.54, गोंडा में 53.80 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बस्ती में 57.80 , संतकबीरनगर में 54.80 और भदोही में भी 54.40 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

शाम 5 बजे तक की रिपोर्ट

fifth phase voting today
चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। पांच बजे तक 51.49 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

शाम 5 बजे तक कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में 50.66, तो वहीं वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में 53 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

इसके अलावा कौशांबी में 50, फूलपुर में 48.50, प्रतापगढ़ 48.60, इलाहाबाद में 51, फैजाबाद में 53.40, अंबेडकरनगर में 56, बहराइच में 53.20, कैसरगंज में 53.40, श्रावस्ती में 51.20, गोंडा में 49.20 फीसदी मतदान हो चुका है।

वहीं बस्ती में 54.02 , संतकबीरनगर में 51.20 और भदोही में भी 49 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

दोपहर 3 बजे तक की रिपोर्ट

fifth phase voting today

चुनाव आयोग ने दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। तीन बजे तक 44.22 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

दोपहर तीन बजे तक राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में 43, तो वहीं वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में 45.60 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

इसके अलावा कौशांबी में 43.20, फूलपुर में 42.60, प्रतापगढ़ 40.40, इलाहाबाद में 42.80, फैजाबाद में 47, अंबेडकरनगर में 47.40, बहराइच में 45.60, कैसरगंज में 45.80, श्रावस्ती में 44, गोंडा में 40.20 फीसदी मतदान हो चुका है।

वहीं बस्ती में 47.86 ,संतकबीरनगर में 44.40 और भदोही में भी 43.40 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

दोपहर 1 बजे तक की रिपोर्ट

fifth phase voting today

चुनाव आयोग ने दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। दोपहर एक बजे तक 36.15 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

दोपहर एक बजे तक राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में 37.50, तो वहीं वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में 35.60 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

इसके अलावा कौशांबी में 35.60, फूलपुर में 33.4o, प्रतापगढ़ 33.60, इलाहाबाद में 33.60, फैजाबाद में 38, अंबेडकरनगर में 36.80, बहराइच में 38, कैसरगंज में 37.80, श्रावस्ती में 35.70, गोंडा में 33.60 फीसदी मतदान हो चुका है।

वहीं बस्ती में 41.26 ,संतकबीरनगर में 36 और भदोही में भी 35.80 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

fifth phase voting today

चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सुबह 11 बजे तक 25.18 मतदान हुआ है।

अगर बात सबसे अहम सीट अमेठी और सुल्तानपुर की करें, तो अब मामला पलट गया है। राहुल की अमेठी में 27.80, तो वहीं वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में 25.80 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

इसके अलावा कौशांबी में 24.00, फूलपुर में 21.60, प्रतापगढ़ 20.60, इलाहाबाद में 24.20, फैजाबाद में 29.20, अंबेडकरनगर में 25.40, बहराइच में 27.80, कैसरगंज में 25.40, श्रावस्ती में 23.80, गोंडा में 22.44 फीसदी मतदान हो चुका है।

वहीं बस्ती में 28.40,संतकबीरनगर में 25.40 और भदोही में भी 25.80 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। 

सुबह नौ बजे तक की रिपोर्ट

fifth phase voting today

चुनाव आयोग ने सुबह नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सुबह नौ बजे तक 11.35 मतदान हुआ है।


अगर बात सबसे अहम सीट अमेठी और सुल्तानपुर की करें, तो वरुण राहुल से आगे चल रहे हैं।

सुबह नौ बजे तक राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में 10, तो वहीं वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में 12.60 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

इसके अलावा कौशांबी में 10.80, फूलपुर में 10.10, प्रतापगढ़ 11.76, इलाहाबाद में 10.34, फैजाबाद में 12.20, अंबेडकरनगर में 12, बहराइच में 12.40, कैसरगंज में 9.80, श्रावस्ती में 8.92, गोड़ा में 13.16 फीसदी मतदान हो चुका है।

वहीं बस्ती में 14.04,संतकबीरनगर में 10.60 और भदोही में भी 11.60 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। 

243 प्रत्याशी मैदान में

fifth phase voting today

अवध व पूर्वांचल के 17 जिलों की 15 लोकसभा सीटों के लिए मतदान प्रकिया शुरू हो गई है।

इस चरण में कई दिग्गज मैदान में हैं। राहुल गांधी और वरुण गांधी की किस्मत का फैसला भी आज ही होना है।

प्रदेश के इस पांचवें चरण के मतदान में 2.62 करोड़ मतदाता 243 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं।

इसमें 3715 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया है। चुनाव आयोग ने यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव कराने का दावा किया है।

इन सीटों पर होगी वोटिंग

fifth phase voting today
अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी (सुरक्षित), फूलपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच (सुरक्षित), कैसरगंज, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर व भदोही।

कब कितना मतदान

2009 के लोकसभा चुनाव में -43.37 प्रतिशत
2012 के विधानसभा चुनाव में -57.33 प्रतिशत

किस दल से कितने प्रत्याशी

भाजपा-14, बसपा-15, सपा-14
कांग्रेस-15, सीपीआईएम-1, एनसीपी-2
पंजीकृत राजनीतिक दल-111
निर्दलीय-71

बहराइच में सबसे कम उम्मीदवार

fifth phase voting today

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि अमेठी, इलाहाबाद व संतकबीरनगर में 16 से अधिक उम्मीदवार हैं।

यहां पर दो-दो ईवीएम बैलेट यूनिट से चुनाव होंगे। सबसे अधिक 34 उम्मीदवार अमेठी में किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि बहराइच में सबसे कम 10 उम्मीदवार हैं।

आयोग ने पूरे क्षेत्र को 2029 सेक्टरों में बांटने के साथ ही 3257 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

मतदान की निगरानी के लिए 2559 डिजिटल कैमरा व 1047 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं। 571 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी।

ये है फैक्ट फाइल

fifth phase voting today
कुल मतदाता-26241592
पुरुष मतदाता-14266349
महिलाएं-11973516
अन्य-    1727

सर्विस वोटर-14,021
कुल प्रत्याशी-243
महिला प्रत्याशी-21
अन्य उम्मीदवार-1

मतदान केंद्र-25857
संवेदनशील मतदान केंद्र-3715
मतदान में लगे कर्मी-253368
कुल लगने वाली ईवीएम (कंट्रोल यूनिट)-27263

ईवीएम (बैलेट यूनिट)-334515
सबसे बड़ी सीट-फैजाबाद (कुल मतदाता-1738701)
सबसे छोटी सीट-बहराइच (कुल मतदाता-1638645)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed