फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fifteen hundred new buses for public transport

परिवहन निगम शामिल करेगा 1500 नई बसें

Tue, 10 Jun 2014 09:54 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jun 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
fifteen hundred new buses for public transport

परिवहन निगम के बेड़े में जल्दी ही 1500 अन्य बसें शामिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। निगम के निदेशक मंडल ने इन बसों को खरीदने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


वहीं यात्री लगेज भाड़े में भी 9 पैसा प्रति क्विंटल के रेट से बढ़ोतरी हुई है। प्रमुख सचिव (परिवहन) एवं निदेशक मंडल के अध्यक्ष अरविंद सिंह देव की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई।
विज्ञापन


निदेशक मंडल के सचिव ने बैठक में 1500 नई बसें खरीदकर उनको बेड़े में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया तो अध्यक्ष एवं सदस्यों ने सहमति का ठप्पा लगाया।

निदेशक मंडल की बैठक में यात्री लगेज भाड़ा का नया रेट 82 पैसा प्रति क्विंटल मंजूर हुआ। अब तब यात्री लगेज भाड़े का रेट 73 पैसा प्रति क्विंटल था।

संचालन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि लगेज भाड़े का नया रेट मंगलवार से प्रभावी हो जाएगा।

प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि लगेज भाड़े में बढ़ोतरी से निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।

अफसरों का वाहन एवं ईंधन भत्ता खत्म

निदेशक मंडल ने परिवहन निगम मुख्यालय में तैनात मुख्य प्रधान प्रबंधक स्तर से नीचे के अफसरों का वाहन एवं ईंधन भत्ता खत्म कर दिया है।

अब तक मुख्य प्रधान प्रबंधक के नीचे के अफसर प्रधान प्रबंधक, सहायक प्रधान प्रबंधक आदि को यह सुविधा मिलती थी।

इसके तहत 5000 रुपये वाहन भत्ता एवं 120 लीटर पेट्रोल कीमत के बराबर ईंधन भत्ता मिलता था।

अब निगम में मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन, प्रावैधिक, प्रशासन, अपर प्रबंध निदेशक एवं प्रबंध निदेशक ही यह सुविधा पाएंगे।

वहीं निदेशक मंडल ने कर्मियों एवं अफसरों को बीमारी की हालत में आउटडोर में एक लाख रुपये तक का इलाज कराने की सुविधा प्रदान कर दी है।

कर्मियों एवं अफसरों को अब तक आउटडोर में सिर्फ 50,000 रुपये तक का इलाज कराने की सुविधा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed