फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Festival special trains will be run for Deepawali and Chhath Pooja.

त्योहार स्पेशल ट्रेन: यूपी-बिहार के लिए चलेंगी 25 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, लगाए जा रहे अतिरिक्त कोच

Mon, 30 Oct 2023 03:40 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Oct 2023 03:40 PM IST
सार

दीपावली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। फिलहाल मुंबई और नई दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में जगह नहीं हैं।

विज्ञापन
Festival special trains will be run for Deepawali and Chhath Pooja.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

दीपावली और छठ पूजा पर त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे की 25 जोड़ी से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें कैंट, बनारस स्टेशन और वाराणसी सिटी स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जो नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, बंगलूरू तक जाएंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


वाराणसी से होकर बिहार और झारखंड जाएंगी। महानगरों से आने वाली और कैंट, बनारस से होकर बिहार-झारखंड जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनें 18 कोच की होंगी। जबकि छठ पूजा के दौरान 10 से 18 नवंबर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर के चार-चार कोच और बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक्सप्रेस वे पर साइकिल लेकर कार्यकर्ताओं संग निकले अखिलेश, बोले- घूमेगा बदलाव का चक्का

ये भी पढ़ें - इलाज न मिलने से पूर्व BJP सांसद के बेटे की मौत, पीजीआई निदेशक को चेतावनी, डॉक्टर कार्यमुक्त किया गया


इन ट्रेनों में लगे अतिरिक्त कोच
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 15054/15053 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 15083/15084 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगेगा। 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी चेयरकार के दो कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी चेयरकार का एक व साधारण द्वितीय श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।

मुंबई, नई दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में जगह नहीं
दीपावली और छठ पूजा पर घर लौटना आसान नहीं है। नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, गुजरात और दक्षिण भारत से वाराणसी होकर बिहार-झारखंड जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। नवंबर माह तक ट्रेनों में जगह नहीं है। इससे यात्री परेशान हैं। ज्यादातर लोग तत्काल में टिकट हासिल करना चाह रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed