{"_id":"609c168e8ebc3ed70433420d","slug":"festival-ambedkar-nagar-desk-news-lko5778768155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर्व की तैयारियां पूरी, मस्जिदों व ईदगाहों की हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर्व की तैयारियां पूरी, मस्जिदों व ईदगाहों की हुई सफाई
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ईद त्योहार की तैयारियां अंतिम चरणों में पहुंच गई है। जिला मुख्यालय से लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों की बाजारों में सेवई समेत कई अन्य प्रकार की दुकानें सज गई हैं। लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी भी की। कोरोना संकट के बीच लगे लॉकडाउन के चलते कपड़े समेत कई अन्य प्रकार की दुकानें बंद है। त्योहार के मौके पर बाजारों में दिखने वाली रौनक नदारद है। ईद की विशेष नमाज को लेकर मस्जिदों व ईदगाहों की विशेष साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में मात्र पांच लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति है।
पवित्र रमजान माह के समाप्त होने के करीब पहुंचने के साथ ही जिले में ईद की तैयारियां तेज हो गई है। चांद निकलने के आधार पर गुरुवार या शुक्रवार को ईद त्योहार मनाया जाएगा। ईद की विशेष नमाज अदा करने के लिए जिले में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। कोरोना संकट के बीच लगे लॉकडाउन के चलते प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहजादपुर के सेवई विक्रेता अब्दुल रब ने बताया कि कोरोना संकट के चलते सेवई की बिक्री पूर्व के वर्षों की तुलना में काफी कम है।
ईद की विशेष नमाज को लेकर मस्जिदों व ईदगाहों की विशेष साफ-सफाई का कार्य मंगलवार को ही पूर्ण कर लिया गया। कोरोना संकट के चलते पांच लोग ही एक साथ नमाज अदा कर सकेंगे। वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद अब्बास में आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए सादगी के साथ ईद मनाए। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी प्रकार की समस्या खड़ी हो।