फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fees will not be increased this year in degree and diploma engineering institutes of UP Instructions issued

UP: इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, संस्थानों में इस साल भी नहीं बढ़ेगी फीस; जारी किए गए निर्देश

Tue, 12 Aug 2025 08:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Aug 2025 08:47 AM IST
सार

इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। संस्थानों में इस साल भी फीस नहीं बढ़ेगी। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। डिग्री-डिप्लोमा में पूर्व निर्धारित मानक शुल्क ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
fees will not be increased this year in degree and diploma engineering institutes of UP Instructions issued
Diploma Courses (Demo) - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डिग्री व डिप्लोमा इंजीनियरिंग संस्थानों में इस साल भी फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। शासन की ओर से इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे बड़ी संख्या में नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 2025-26 में निजी क्षेत्र की डिग्री, डिप्लोमा, सहायता प्राप्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संस्थानों में चल रहे पाठ्यक्रम में मानक शुल्क पूर्व की भांति ही रखने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


जनहित में निजी क्षेत्र के डिग्री, डिप्लोमा, सहायता प्राप्त डिप्लोमा इंजीनियरिंग संस्थानों में चल रहे पाठ्यक्रमों के लिए पहले से चल रहे मानक शुल्क को बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि इसकी वजह से ग्रामीण और निर्धन पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र-छात्रा प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के संयुक्त सचिव प्रभाकर मिश्र की ओर से प्रवेश और फीस नियमन समिति को पत्र भेजकर मानक शुल्क पहले की भांति रखने के निर्देश दिए गए हैं। वह आगे की प्रक्रिया इसके अनुसार पूरी करेगा। वहीं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि पिछले चार साल से फीस नहीं बढ़ाई गई है। इस साल भी छात्रहित में फीस न बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।


बता दें कि डिग्री व डिप्लोमा इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्तमान में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में यह प्रवेश लेने वाले नए छात्रों के लिए बड़ी राहत भरा होगा। सरकारी संस्थानों में पहले से ही शुल्क न बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed