लखनऊ विवि: न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर होगी डिप्लोमा पाठ्यक्रम की फीस, गाइडलाइन जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में चलने वाले डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एकरूपता लाने के लिए विवि प्रशासन ने इनमें दाखिले के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत डिप्लोमा पाठ्यक्त्रस्म दो कैटेगरी में चलेंगे। इनकी न्यूनतम फीस 18 हजार रुपए प्रति सेमेस्टर होगी।
नई गाइडलाइन के हिसाब से विभागाध्यक्षों को उनके यहां संचालित पाठ्यक्त्रस्मों का आंकलन करना है। संचालित करने योग्य पाठ्यक्त्रस्मों का प्रस्ताव कुलसचिव को उपलब्ध कराना है। इसके बाद दाखिले के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विवि में अभी तक 40 से ज्यादा पाठ्यक्रम
डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स चलते हैं। इनमें कोई एकरूपता नहीं थी। स्व वित्तपोषित प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्त्रस्मों की फीस एक-दूसरे से काफी अलग थी। इसको देखते हुए विवि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने एक समिति का गठन किया था। समिति की सिफारिशों के आधार पर डिप्लोमा पाठ्यक्त्रस्मों के संचालन में काफी बदलाव किया जा रहा है। इन बदलावों को एकेडमिक काउंसिल सहित सभी समितियों से पास कराया जाएगा।
पाठ्यक्रमों की फीस में होने बदलाव को वित्त समिति से पास कराया जा चुका है। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को उनके यहां के पाठ्यक्त्रस्मों का ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। विभागाध्यक्षों को गूगल फॉर्म पर यह ब्यौरा भेजना है। इससे काफी जल्द इनकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
डिप्लोमा के विद्यार्थी नहीं माने जाएंगे रेग्युलर
नई व्यवस्था में डिप्लोमा के विद्यार्थियों को अब रेग्युलर स्टूडेंट नहीं माना जाएगा। अभी तक उनको नियमित विद्यार्थी माना जाता है। ऐसे में वे छात्रसंघ चुनाव आदि भी लड़ सकते थे। नई व्यवस्था में ऐसा नहीं होगा।
एक साल का ही होगा डिप्लोमा
लविवि ने साफ कर दिया है कि पाठ्यक्त्रस्मों की अवधि में एकरूपता होगी। इसके अनुसार अब डिप्लोमा पाठ्यक्त्रस्म दो सेमेस्टर यानी एक साल के होंगे। सर्टिफिकेट पाठ्यक्त्रस्म 6 महीने के होंगे। इससे कम अवधि के पाठ्यक्त्रस्मों का संचालन कुलपति के अनुमोदन के बाद ही होगा।
एड ऑन की अनिवार्यता समाप्त, विभागाध्यक्ष करेंगे फैसला
लविवि ने डिप्लोमा पाठ्यक्त्रस्म के संबंध में एडऑन की अनिवार्यता हटा ली है। अब डिप्लोमा पाठ्यक्त्रस्म में सीधे दाखिला लिया जा सकेगा। हालांकि विभागाध्यक्षों के ऊपर होगा कि वे चाहें तो संबंधित डिप्लोमा में यह शर्त शामिल रखें।
ऑनलाइन पाठ्यक्त्रस्म का भी होगा विकल्प
लविवि में अब ऑनलाइन डिप्लोमा पाठ्यक्त्रस्म संचालन का रास्ता भी खुल गया है। इसके अनुसार विभागाध्यक्षों को अपना प्रस्ताव देना है। एकेडमिक काउंसिल से पास कराकर इनको यूजीसी के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। यूजीसी से अनुमोदन के बाद इनका संचालन शुरू हो जाएगा। नैक में ए प्लस वाले संस्थाओं को यूजीसी की अनुमति नहीं चाहिए होती है।
50 फीसदी विकास और 20 फीसदी ट्यूशन फीस लेगा विवि
लविवि ने इन पाठ्यक्त्रस्मों के लिए जो फीस निर्धारित की है उनमें विभाग और विवि प्रशासन का हिस्सा भी तय कर दिया गया है। इसके अनुसार परीक्षा, स्थापना, एनरोलमेंट और एडमिशन फीस लविवि के हिस्से में होगी जबकि विकास शुल्क में लविवि और विभाग बराबर के भागीदार होंगे। ट्यूशन फीस में विभाग का हिस्सा 80 और विवि का 20 फीसदी होगा।
कॉरपोरेट, सरकारी कर्मचारी और सैन्यकर्मियों के लिए विकास शुल्क होगा अधिक
नई गाइडलाइन के अनुसार कॉरपोरेट, सरकारी कर्मचारी और सैन्यकर्मियों को अब पहले से अधिक फीस चुकानी होगी। अभी तक ये भी सामान्य विद्यार्थी के बराबर ही फीस चुकाते थे। नए नियम में 30 से ज्यादा सीट वाले पाठ्यक्त्रस्म में कॉरपोरेट, सरकारी कर्मचारी और सैन्यकर्मियों को विकास शुल्क के रूप में 19 हजार रुपये तथा 30 से कम सीट वाले पाठ्यक्त्रस्म में 30 हजार रुपये देना होगा। बाकी फीस सामान्य विद्यार्थियों वाली ही होगी।
30 या उससे ज्यादा सीट वाले डिप्लोमा
- न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस
- कोर्स संचालन के लिए कम से कम 20 दाखिले होना जरूरी
वन टाइम फीस
इनरोलमेंट फीस : 1000
एडमिशन फीस : 1000
कॉशन मनी : 2000
प्रति सेमेस्टर फीस
ट्यूशन फीस : 6000
डेवलपमेंट फीस : 5000
परीक्षा फीस : 4000
स्थापना फीस : 3000
लैब फीस : जरूरत पर
फील्ड विजिट : जरूरत पर
30 से कम सीट वाले डिप्लोमा, पर 10 सीट से कम पर पाठ्यक्रम नहीं होगा
- न्यूनतम 37 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर
- कोर्स संचालन के लिए कम से कम 10 दाखिले होना जरूरी
वन टाइम फीस
इनरोलमेंट फीस : 1000
एडमिशन फीस : 1000
कॉशन मनी : 2000
प्रति सेमेस्टर फीस
ट्यूशन फीस : 12000
डेवलपमेंट फीस : 10000
परीक्षा फीस : 4000
स्थापना फीस : 8000
लैब फीस : न्यूनतम 3000
फील्ड विजिट : जरूरत पर
नोट : जिन पाठ्यक्रम में पहले से ही ज्यादा फीस होगी वहां फीस कम नहीं की जाएगी।