फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fear of raising the head of terrorism again in UP: questions raised by the arrest of suspects, two suspects were arrested even two months ago

यूपी में फिर आतंकवाद के सिर उठाने की आशंका : संदिग्धों की गिरफ्तारी से उठे सवाल, दो माह पहले भी गिरफ्तार हुए थे दो संदिग्ध

Wed, 15 Sep 2021 02:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Sep 2021 02:07 PM IST
सार

अबु बकर को दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम द्वारा फंडिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर एटीएस ने सोनौली चौराहे स्थित आवास पर चार घंटे छापामारी कर अबू बकर को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Fear of raising the head of terrorism again in UP: questions raised by the arrest of suspects, two suspects were arrested even two months ago
आतंकवादी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आतंकी गतिविधियों में शामिल यूपी के अलग-अलग जिलों से संदिग्धों के सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ने से कई सवाल उठ रहे हैं। बीते दिनों भी लखनऊ से दो लोगों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में प्रदेश में फिर से आतंकवाद के सिर उठाने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


दो माह पहले यूपी एटीएस ने लखनऊ से अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। संदिग्धों की निशानदेही पर तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों ने बताया था कि वे न सिर्फ यूपी, बल्कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सीरियल ब्लास्ट की तैयारी में थे। वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिस गिरोह का भंडाफोड़ किया है, उसका मॉड्यूल भी लखनऊ में पकड़े गए आतंकियों जैसा बताया जा रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अलकायदा का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन


खुरासान मॉड्यूल का यूपी एटीएस ने किया था खात्मा
साल 2017 में यूपी एटीएस ने आईएसआईएस के खुरासान माड्यूल के आतंकी सैफुल्ला को लखनऊ में एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद से आतंकी गतिविधियां शांत हो गई थीं। जनवरी 2016 में भी एटीएस ने राजधानी के इंदिरानगर से संदिग्ध आतंकी अलीम को गिरफ्तार किया था। अलीम ने बताया था कि आईएसआईएस के 8 आतंकियों की मदद से दहलाने की साजिश थी। लेकिन एटीएस ने आतंकियों के मंसूबों को समय रहते नाकाम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर तक पढ़े लाला के जुड़े थे आतंकियों से तार
एटीएस ने रायबरेली में ऊंचाहार के अकौढ़िया निवासी मूलचंद्र उर्फ लाला को आतंकी गतिविधि में लिप्त होने के आरोप में हिरासत में लिया है। ग्रामीणों की मानें तो लाला अक्सर घर से लापता रहता था। बताया जा रहा है कि वह आतंकियों को आरडीएक्स सप्लाई करता था। वैसे तो एटीएस गांव के दो लोगों को उठाकर अपने साथ ले गई थी, लेकिन इसमें से लाला के ही संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने के सुबूत मिले हैं। लोगों की मानें तो लाला इंटर तक पढ़ा है। घर में पत्नी के अलावा एक बेटी व एक बेटा है। पत्नी ही घर का खर्च चलाती है। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि एटीएस आई थी और दो लोगों को अपने साथ ले गई थी। इसमें लाला के तार आतंकियों से जुड़े होने की बात सामने आई है। संवाद


एटीएस ने बहराइच से अबु बकर को पकड़ा
आतंकी गतिविधि में पकड़े गए अबु बकर को दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम द्वारा फंडिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर एटीएस ने सोनौली चौराहे स्थित आवास पर चार घंटे छापामारी कर अबू बकर को हिरासत में लिया। मकान में टेंट की दुकान भी चलती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह साधारण परिवार से है, उसके पिता खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। जांच में पाया गया कि आतंकी का पैतृक गांव प्यारेपुर में है। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि एटीएस के आने की जानकारी हुई है। पता चला है कि किसी व्यक्ति को एटीएस अपने साथ लेकर गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed