{"_id":"646a7fad1423748d6309c1f5","slug":"feamle-doctor-commited-suicide-lucknow-news-c-13-lko1027-248728-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीमारी से त्रस्त महिला मनोचिकित्सक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीमारी से त्रस्त महिला मनोचिकित्सक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू की पूर्व मनोचिकित्सक सीमा शुक्ला (61) ने बीमारी से त्रस्त होकर गोमती में कूदकर खुदकुशी कर ली। शनिवार देर शाम भैंसाकुंड के पास नदी में उनका शव उतराता मिला था। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। वजीर हसन रोड निवासी भास्कर शुक्ला की पत्नी सीमा शुक्ला केजीएमयू में मनोचिकित्सक थीं। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह कैब बुक कर घर से निकली थीं।
भास्कर ने जब कॉल की थी तब उन्होंने बताया था कि वह महानगर स्थित एक डॉयग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराने गई हैं। इसके बाद भास्कर अपने बेटे सार्थक को लेकर डॉक्टर के पास चले गए थे। दोपहर बाद जब लौटे तो पता चला कि सीमा अभी भी नहीं लौटी हैं। तब उन्होंने हजरतगंज पुलिस को सूचना दी थी।
इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि देर शाम नदी से सीमा का शव बरामद हुआ था। परिजनाें ने शव की शिनाख्त की थी। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों का कहना था कि सीमा कई बीमारी से ग्रसित थीं। इसके कारण दो वर्षों से डिप्रेशन में चल रही थीं और खुदकुशी कर ली।