फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fatwa from Iraq offer Zohar Namaaz with Khutba after 2 pm On Holi

इराक से आया फतवा: दोपहर 2 बजे के बाद खुतबे के साथ अदा करें जोहर की नमाज, होली के दिन न पढ़ें जुमे की नमाज

Tue, 11 Mar 2025 09:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 09:51 AM IST
सार

इराक से फतवा आया। इसमें कहा गया कि होली के दिन दोपहर 2 बजे के बाद खुतबे के साथ जोहर की नमाज अदा करें। जहां संभव न हो वहां जुमे की नमाज न पढ़ें। 

विज्ञापन
Fatwa from Iraq offer Zohar Namaaz with Khutba after 2 pm On Holi
इराक से आया फतवा: दोपहर 2 बजे के बाद पढ़ें जोहर की नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में होली और जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए इराक से अयातुल्लाह सैयद सिस्तानी का फतवा भारत आया है। उन्होंने कहा है कि होली पर जुमे की नमाज के बजाय दोपहर दो बजे के बाद खुतबे (उपदेश) के साथ जोहर की नमाज अदा करें।

विज्ञापन


शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि 14 मार्च को होली है। ऐसे में रंग खेले जाने को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। शिया समुदाय के सर्वोच्च धार्मिक गुरु अयातुल्लाह सैयद सिस्तानी (इराक) से राय मांगी गई थी। उन्होंने फतवा भेजा है, जो लखनऊ में उनके वकील सैयद अशरफ अली के पास आया है। 

विज्ञापन

खुतबे के साथ जोहर की नमाज पढ़ी जा सकती है

मौलाना ने बताया कि शिया समुदाय में हर मस्जिद में जुमे की नमाज नहीं होती है। जिन मस्जिदों में जुमा की नमाज होती है, वहां एक समय पर ही अदा की जाती है। लिहाजा फतवा में कहा गया है कि जहां तय समय पर जुमे की नमाज पढ़ना संभव हो, वहां पढ़ें। जहां जुमे की नमाज अदा करना संभव न हो, वहां दोपहर दो बजे के बाद खुतबे के साथ जोहर की नमाज पढ़ी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed