{"_id":"5aa8f0c64f1c1bb7758b54fa","slug":"father-killed-the-lover-of-his-daughter-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता ने बेटी के प्रेमी का घोंट दिया गला फिर पुलिस को करता रहा ऐसे गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने बेटी के प्रेमी का घोंट दिया गला फिर पुलिस को करता रहा ऐसे गुमराह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Updated Wed, 14 Mar 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के प्रेमी को कुछ लोगों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया। मृत युवक पिछले एक हफ्ते से लापता था। इस मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने अपनी पुत्री के प्रेम प्रसंग के कारण युवक की हत्या की है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद किया। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है। हरगांव थाना क्षेत्र के बरौली रवांसी निवासी स्व. रामकुमार के पुत्र अंकित वर्मा (18) को गांव का निवासी त्रिभुवन गत 6 मार्च को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अंकित का कहीं कोई पता नहीं चला।
इस पर परिवारीजनों ने त्रिभुवन आदि अज्ञात लोगों पर हत्या का संदेह जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। इस मामले में एएसपी एमपी सिंह ने बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी त्रिभुवन को हिरासत में लिया गया। जिसने पूछताछ के दौरान हत्या का राज खोल दिया। एएसपी ने बताया कि त्रिभुवन ने पूछताछ के दौरान बताया है कि अंकित उसकी पुत्री पर बुरी नीयत रखता था।
विज्ञापन
इस वजह से उसने अपने एक अन्य साथी मंतर के साथ अंकित को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसी योजना के तहत 6 मार्च को अंकित को कॉल करके यह बताया गया कि उसके खेत में जानवर चर रहे हैं। यह सुनने के बाद अंकित जैसे ही खेत पर पहुंचा, वहां पर पहले से मौजूद त्रिभुवन व मंतर ने उसे दबोच लिया।
जिसके बाद दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शव को निकट ही एक कुएं में फेंक कर भाग गए। एएसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा, टॉर्च बरामद कर लिया गया है। त्रिभुवन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके साथी मंतर की तलाश जारी है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुएं में फेंक दिया था शव
पीएम हाउस पर मौजूद मृतक के परिवारीजन
- फोटो : amarujala
अंकित की हत्या के मामले में हत्यारोपी पुलिस को गुमराह करना चाहता था, लेकिन उसका यही दांव उसके लिए फांस बन गया। जब हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, तभी वह पुलिस के रडार पर आ गया। जिसके बाद इस हत्या से जुड़े राज खुलते चले गए।
हरगांव के बरौली रवांसी निवासी त्रिभुवन ने 6 मार्च को ही गांव के अंकित की हत्या कर दी थी।जिसके बाद उसका शव कुएं में फेंक दिया था। किसी को त्रिभुवन पर संदेह न हो, इसको लेकर उसने साजिश का जाल बुना और एक तहरीर लेकर तालगांव कोतवाली पहुंच गया। यहां पर उसने अंकित व उसके भाई सर्वेश के खिलाफ तहरीर दी।
आरोप लगाया कि दोनों भाई मिलकर उसकी पुत्री को उठा ले गए हैं। पहले तो तालगांव पुलिस ने उसे समझाया कि मामला हरगांव थाने का है, तो हरगांव थाने में ही दर्ज कराओ, लेकिन जब आरोपी ने जिद पकड़ी, तब तालगांव पुलिस ने हरगांव थाना पुलिस से संपर्क साधा।
संपर्क करते ही पता चला कि जिस अंकित को त्रिभुवन नामजद करना चाह रहा है, वह बीते 6 मार्च से लापता है और युवक के परिवारीजन त्रिभुवन पर ही अपहरण व हत्या का संदेह जता रहे हैं। तालगांव पुलिस ने त्रिभुवन को कोतवाली में ही रोककर उसे हरगांव पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी हरगांव पुलिस के हाथ क्या आया, हत्या से जुड़े सारे राज बेनकाब हो गए।