फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father killed for not giving money for liquor

Lucknow News: शराब के लिए पैसे न देने पर पिता को मार डाला

Wed, 21 Feb 2024 03:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Father killed for not giving money for liquor
लखनऊ। गाजीपुर इलाके में सोमवार रात नशेबाज युवक ने शराब के लिए रुपये न देने पर अपने ही पिता की हथौड़ी से सिर कूंचकर हत्या कर दी। वह रातभर कमरे में शव के पास बैठा रहा। सुबह जब आरोपी का भाई वहां पहुंचा तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर हथौड़ी बरामद कर ली। देर शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर के कसैला गांव निवासी खुशीराम सैनी (70) पुलिस विभाग में फालोवर (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) थे। वह घर के भूतल पर छोटे बेटे हेमंत के साथ रहते थे। पहली मंजिल पर बड़े बेटे रिंकू परिवार के साथ रहते हैं। एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल के मुताबिक हेमंत शराब का लती है। वह अक्सर पिता से रुपये मांगता रहता था। रुपये न देने पर मारपीट करता था।
विज्ञापन

सोमवार रात भी हेमंत ने पिता से रुपये मांगे। जब खुशीराम ने मना किया तो वह उनसे झगड़ने लगा। इसी दौरान उसने हथौड़ी से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। खुशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे रिंकू मुख्य गेट का ताला खोलने के लिए कमरे में चाबी लेने पहुंचे। तब देखा कि पिता खून से लथपथ मृत पड़े हैं। पास में हेमंत बैठा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में रिंकू से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। हैरानी की बात ये थी कि भूतल पर हेमंत ने बर्बरता से पिता की हत्या कर दी और पहली मंजिल पर मौजूद रिंकू व उनकी पत्नी को भनक तक नहीं लगी। रिंकू ने पुलिस को बताया कि उनको चीख तक सुनाई नहीं दी।
एडीसीपी नॉर्थ एआर शंकर ने बताया कि घटना से पहले जब आरोपी हेमंत शराब पीकर घर पहुंचा तो गली में गालीगलौज करने लगा। तब खुशीराम उसे घसीटकर भीतर ले गए थे। भीतर जाने के बाद खुशीराम बिस्तर पर लेट गए थे। इसी दौरान हेमंत उनसे रुपये मांगने लगा। खुशीराम ने रुपये देने से मना किया तो हेमंत गालीगलौज करने लगा। फिर हथौड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। बुजुर्ग खुशीराम विरोध तक नहीं कर पाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हेड इंजरी से खुशीराम की मौत हुई। आरोपी ने तब तक ताबड़तोड़ वार किए जब तक खुशीराम की मौत नहीं हो गई। सिर पर करीब एक दर्जन वार की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपी बोला कि वह इतना नशे में था कि समझ ही नहीं आया कि क्या कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed