{"_id":"686d564caafe67e69c0ca7b0","slug":"father-kept-taking-pension-on-rent-recovery-notice-issued-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: किराये पर पिता बना लेता रहा पेंशन, सच सामने आया तो अफसरों के होश उड़े, वसूली का नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: किराये पर पिता बना लेता रहा पेंशन, सच सामने आया तो अफसरों के होश उड़े, वसूली का नोटिस जारी
Tue, 08 Jul 2025 11:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:03 PM IST
सार
तेलीबाग में रिटायर्ड शिक्षक की मौत के बाद बेटा दूसरे शख्स को कागजों में पिता बताकर पेंशन लेता रहा। मामले की जांच जारी है और रिकवरी की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मृत पिता को कागजों पर जिंदा दिखाकर और उनकी जगह रुपये देकर दूसरे शख्स को पेश कर लंबे समय तक पेंशन लेने के मामले में वसूली का नोटिस जारी किया गया है। पिता के निधन के बाद बेटे ने जितने महीने की पेंशन ली होगी, उतनी रकम रिकवरी के रूप में जमा करनी होगी। ऐसा न करने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
तेलीबाग निवासी प्रेम शंकर तिवारी माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ वर्ष पहले उनकी मौत हो गई। इसके बावजूद बेटा आलोक पेंशन लेता रहा। जब भी सत्यापन हुआ तो उसने एक शख्स को पिता के रूप में पेश कराया। इसके एवज में उसे कुछ रुपयों का भुगतान किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: छांगुर बाबा के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया केस, विदेशी फंडिंग की करेगी जांच; एक दर्जन खाते रडार पर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजलीकर्मियों को अल्टीमेटम, आंदोलन के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित हुई तो होंगे बर्खास्त; कल सांकेतिक हड़ताल
इस फरवरी में जब सत्यापन प्रक्रिया के दौरान वह शख्स पेश हुआ तो अफसरों को शक हुआ। दस्तावेज में लगी फोटो से मिलान किया गया तो पता चला कि ये प्रेम शंकर तिवारी नहीं है। जांच में पता चला कि प्रेम शंकर का काफी समय पहले निधन हो चुका है। तब मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। अब उसमें आलोक तिवारी को रिकवरी का नोटिस जारी हुआ है।
आखिर अब तक एफआईआर क्यों नहीं?
पेंशन विभाग में दो वर्षों में घपले के कई मामले उजागर हुए। पहले लेखाकार गबन में फंसी। फिर एक लेखाकार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुईं। एक मामले में पेंशनधारक की मौत के बाद भी पेंशन जाती रही। हैरानी यह है कि अब तक इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई है, जबकि पुख्ता तौर पर फर्जीवाड़ा किया गया। अफसरों का कहना है कि रिकवरी न होने पर केस दर्ज कराएंगे।