फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father and son died in an accident in dargah thana kshetra in Bahraich.

बहराइच में दिलदहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत

Sat, 12 Aug 2023 04:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Aug 2023 04:25 PM IST
सार

बहराइच के कोतवाली देहात के हुजूरपुर तिराहे पर हुए एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Father and son died in an accident in dargah thana kshetra in Bahraich.
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दरगाह थाना क्षेत्र निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र को शुक्रवार की देर रात हुजूरपुर तिराहे पर तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल बेटे ने ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय कैसरगंज के पास दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद अकेली बची पत्नी की रो-रो कर हालत खराब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस की माने तो हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट पहने हुए था।

विज्ञापन


दरगाह थाना क्षेत्र के गुलाम अलीपुरा मोहल्ला निवासी ज्योती गुप्ता उर्फ गुड्डू (45) फोटोग्राफरी का कार्य करते हैं। ज्योति कोतवाली नगर के ब्राह्मणीपुरा में मोहल्ले में किराए पर मकान लेकर बेटे ऋशभ (13) व पत्नी मनीषा गुप्ता के साथ रहता था। शुक्रवार को वह एक मांगलिक कार्यक्रम में फोटो खींचने के लिए एक साथी कर्मचारी के साथ गया था। जहां से देर रात वह घर वापस आया। लेकिन कैमरे का मेमोरी कार्ड साथी कर्मचारी के पास छूट गया था। जिसे लेने के लिए वह बेटे ऋशभ के साथ साथी कर्मचारी के पास जा रहा था। इसी दौरान जेल रोड पर हुजूरपुर तिराहे पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, यूपी के सभी जिलों में दिखाई जाएंगी डॉक्यूमेंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएजी का खुलासा : 20 साल जनरेटर से चला प्लांट, 40 रुपये यूनिट बिजली के बोझ से बंद हुआ एटा का यार्न संयंत्र


हादसे में ज्योति उर्फ गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा ऋशभ गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय कैसरगंज के पास बेटे की मौत हो गई। भांजे रवीन्द्र व पवन ने बताया कि कैसरगंज के पास ऋशभ ने हरकत करना बंद कर दिया था जिसके बाद उसे सीएचसी कैसरगंज ले गए, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

मोमोज की चाहत बनी बेटे की मौत का कारण

मृतक ज्योति के परिवार में सिर्फ बेटा व पत्नी मनीषा थी। हादसे की जानकारी होने पर मनीषा अचेत होकर गिर गई। मनीषा ने बिलखते हुए बताया कि हादसे में उसका घर बर्बाद हो गया। उसने बताया कि जब ज्योति घर आए थे तो ऋशभ सो रहा था। मेमोरी कार्ड लेने जाने के लिए उन्होंने ऋशभ को जगाया लेकिन वह जाने को तैयार नहीं था लेकिन उसे मोमोज खिलाने का लालच दिया तो वह तैयार हो गया। अगर वह मोमोज खाने के लिए नहीं जाता तो कम से कम उसकी जान बच जाती।

सीओ सिटी राजीव सिसौदिया का कहना है कि हादसे के बाद मौके पर जांच की गई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द हादसा करने वाला वाहन व वाहन चालक जेल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed