फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father and son died in accident in Amethi.

Amethi News: शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Mon, 22 Apr 2024 01:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Apr 2024 01:55 PM IST
सार

अमेठी के मुंशीगंज फ्लाईओवर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
father and son died in accident in Amethi.
मृतक अंबिका प्रसाद कन्नौजिया व पुत्र लोकेश कनौजिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और परिजनों ने दोनों घायलों को अमेठी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा करने वाली गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज रोड स्थित फ्लाईओवर के पास देर रात करीब 12 बजे मुंशीगंज कस्बा के रहने वाले सब्जी व्यवसायी अम्बिका कनौजिया अपने बेटे लोकेश कनौजिया के साथ अमेठी कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रहे थे। अभी दोनों पिता पुत्र फ्लाईओवर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बीच सड़क गिर गए। सहालग का सीजन और बीच सड़क पर हुई घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - NRI वोटर तो बढ़े, पर मतदान नहीं... यूपी में सबसे तेजी से अप्रवासी मतदाताओं में हुई वृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कम मतदान दोधारी तलवार, सभी पार्टियां लगा रहीं कयास; पहले चरण में किसी के पक्ष में नहीं चली बयार


सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पिता को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि जिला अस्पताल पहुंचने पर बेटे की भी मौत हो गई। एक साथ हुई दो मौतों के बाद पूरे मुंशीगंज कस्बे में शोक का माहौल है। मृतक अम्बिका कनौजिया कस्बे में ही सब्जी की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जबकि बेटा लोकेश कनौजिया कस्बे में ही स्थित है कॉस्मेटिक की दुकान पर नौकरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed