फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer's wall was demolished for the benefit of the builder

Lucknow News: बिल्डर के फायदे के लिए तोड़ दी किसान की दीवार

Fri, 18 Jul 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer's wall was demolished for the benefit of the builder
जनता आदालत में समस्याएं सुनते एलडीए वीसी।
लखनऊ। एलडीए की जनता अदालत में पहुंचे कासिमपुर बिरूहा गांव के विनोद कुमार ने बताया कि उनके खेत के पीछे बिल्डर प्लॉटिंग कर रहा है। आरोप लगाया कि उसे फायदा पहुंचाने के लिए एलडीए की टीम ने छह मई को खेत में बनी दीवार को बिना नोटिस दिए ही तोड़ दिया। अफसरों ने कहा कि वे जांच कराएंगे। एलडीए की बृहस्पतिवार को लगी जनता अदालत में फरियादियों की भीड़ जुटीं। हालांकि, अधिकारी 62 शिकायतों में से 15 का ही मौके पर निस्तारण कर सके। बाकी मामलों को आश्वासन देकर टाल दिया गया। कई शिकायतकर्ता ऐसे भी थे, जो कई महीने से एलडीए के चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन

अलीगंज के बड़ा चांदगंज से आए अनिल अग्रवाल ने बताया कि जनवरी में एलडीए ने उनके मकान की बाउंड्री तोड़कर रास्ता बंद कर दिया। अब उन्हें किराये के मकान में रहना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एलडीए ने उनकी जमीन किसी दूसरे को आवंटित कर दी, जबकि अनिल वर्ष 1956 से वहां रह रहे हैं।
विज्ञापन


नेहरू एन्क्लेव निवासी व नागरिक सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंजू ने बताया कि एलडीए ने कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल और श्रीराम पार्क के सुंदरीकरण के लिए बजट पास किया था। इसका काम मानकों के तहत नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर कई बार शिकायत की गई, पर अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई नियमावली से पास होंगे शमन मानचित्र

जनता अदालत में मानचित्र शमन के मामले भी आए। इस पर वीसी प्रथमेश कुमार ने आदेश किया कि जिन भवनों में पुराने नियम के तहत अधिक निर्माण हो गया है उनका शमन मानचित्र अब नई नियमावली से पास किया जाएगा। इससे उन्हें राहत मिलेगी। इसके लिए जोनल अधिकारियों को शमन मानचित्र जमा कराने का लक्ष्य भी दिया गया। जोन-1 को 200, दो को 220, तीन को 75, चार को 100, पांच को 200, छह को 75 तथा जोन सात को 100 शमन मानचित्र जमा कराने होंगे।





इन्हें भी मिली राहत

गुडंबा के आदिल नगर निवासी महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें बसंतकुंज योजना में प्रधानमंत्री आवास संख्या-45/22 आवंटित हुआ है। हालांकि, कई बैंकों के चक्कर लगाने के बाद भी होम लोन नहीं मिल रहा, जिससे वह भवन का पैसा नहीं जमा करा पा रहे हैं। वीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंकों के अफसरों से बातकर लाभार्थियों के लिए होम लोन मेला लगवाएं।
कानपुर रोड योजना के सेक्टर-डी निवासी सोनू ने प्रार्थना पत्र दिया कि उन्हें शारदा नगर योजना के रुचि खंड में भवन संख्या-1/902 आवंटित हुआ है। आवंटन पत्र में नाम सोनू और आईडी में नाम भूपेंद्र सिंह होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो रही है। उपाध्यक्ष ने फाइल मंगवाई तो पता चला कि आवंटी के अलग-अलग नाम की जांच हो चुकी है और प्रकरण सही है। उन्होंने रजिस्ट्री के लिए फाइल तैयार कराकर मामले का निस्तरण किया।

कैंट क्षेत्र के उदयगंज निवासी नीरज तिवारी ने प्रार्थना पत्र दिया कि उन्हें शारदा नगर विस्तार योजना में प्रधानमंत्री आवास संख्या-28/43 आवंटित हुआ है। कहा कि वह रजिस्ट्री कराना चाहते हैं, जिसके लिए अंतिम गणना करा दी जाए। मौके पर ही भवन की गणना कराकर मांगपत्र दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed