फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers should clean wheat at procurement centers, procurement will be done at six thousand centers: Food Commissioner

गेहूं साफ करके खरीद केंद्रों पर लाएं किसान, छह हजार केंद्रों पर होगी खरीद : खाद्य आयुक्त

Wed, 24 Mar 2021 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Mar 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers should clean wheat at procurement centers, procurement will be done at six thousand centers: Food Commissioner
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानक के अनुसार ही सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी। इसलिए किसान गेहूं की अच्छे तरीके से साफ-सफाई करके ही क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए लाएं। इससे किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने बुधवार को किसानों को जागरूक करते हुए ये जानकारी साझा की।
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त ने बताया कि यदि केंद्र प्रभारी गेहूं लेने से मनाकर देता है तो किसान तहसील स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष अपील कर सकता है। 100 कुंतल से अधिक गेहूं होने पर चकबंदी अंतर्गत गांव और बटाईदारों का उपजिलाधिकारी सत्यापन करेंगे। इसके बाद ही गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीद की जाएगी। क्रय क्रेंद सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। इस वर्ष खाद्य विभाग व अन्य क्रय एजेंसियां छह हजार केंद्र प्रस्तावित है। इनमें खाद्य विभाग के विपणन शाखा के 1100, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के 300, राज्य खाद्य आवश्यक वस्तु निगम (एसएफसी) के 200, उप्र सहकारी संघ (पीसीएफ) के 3500, उप्र को-ऑपरेटिव यूनियन (यूपीपीसीयू) के 500, उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस) के 250 एवं भारतीय खाद्य निगम के 150 क्रय केंद्र स्थापित होने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed