फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers and commission agents troubled by water crisis staged a protest

Lucknow News: पानी संकट से परेशान किसानों व आढ़तियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 06 Jun 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers and commission agents troubled by water crisis staged a protest
लखनऊ। दुबग्गा नवीन सब्जी फल मंडी में पानी न आने से ग्राहक, व्यापारी, किसान और आढ़ती सब परेशान हैं। दो सप्ताह से जारी जल संकट से नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। आढ़ती सलमान रैनी, अयूब, धनंजय शुक्ला, निहाल अहमद, संदीप, शादाब ने कहा कि टंकी का पंप और पाइपलाइन टूटने से पेयजल नाली में बह रहा है। मंडी में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से पंप खराब है। इससे पानी टंकी में नहीं जा रहा है। फल और सब्जियों की सफाई और पीने के लिए रोजाना 200 से 250 रुपये पानी पर खर्च करने पड़ रहे हैं। अधिकारी व्यापारियों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंडी सचिव रेनू सिंह ने बताया पंप खराब होने और पाइपलाइन टूटने का मामला सामने आया है। इसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed