फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer took his own life after being humiliated by beating  in Lucknow case registered against three accused

Lucknow News: किसान ने पिटाई से अपमानित होकर दी थी जान, मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 03:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 03:58 PM IST
सार

लखनऊ में किसान ने पिटाई से अपमानित होकर जान दी थी। मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Farmer took his own life after being humiliated by beating  in Lucknow case registered against three accused
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब क्षेत्र के बीकामऊ खुर्द गांव निवासी ममता ने पति की मौत के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि 10 जून को पिटाई से आहत होकर उनके पति कुलदीप सिंह ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में की है।

विज्ञापन


ममता ने बताया कि पति कुलदीप का जमीन को लेकर गांव के रहने वाले डब्लू, लुक्कू और राजकिशोर से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी बात की रंजिश को लेकर तीनों आरोपियों ने 09 जून को रात करीब 10 बजे पति से झगड़ा किया था। आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह लात-घूंसों से पीटा। चीख पुकार सुनकर जब बेटा कन्हैया पिता को बचाने पहुंचा था, तब उसकी भी पिटाई की गई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसी तरह से वह पति को छुड़ाकर घर लाई थीं। रात करीब 1.00 बजे पति नीचे सो गए थे। जबकि, वह बेटे के साथ मकान की छत पर सोने चली गई थीं। सुबह करीब 5.00 बजे जब आंख खुली तो देखा कि पति घर पर नहीं थे। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर उन्होंने पड़ोसी की मदद से दरवाजा खुलवाकर जब खोजबीन शुरू की तो पति घर के पीछे से पेड़ की डाल से लटके मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने बताया कि आरोपियों ने मोहल्लेवालों के सामने उनकी पिटाई की थी। इसी अपमान के चलते पति ने जान दे दी। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक, मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed