{"_id":"66f8093a74f34ec9a603766f","slug":"farmer-suffering-from-cancer-committed-suicide-by-shooting-himself-with-a-pistol-lucknow-news-c-13-knp1002-892908-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैंसर से पीड़ित किसान ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैंसर से पीड़ित किसान ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकुशी
Sat, 28 Sep 2024 07:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कैंसर की बीमारी से परेशान किसान ने शनिवार सुबह तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना आलमबाग इलाके की है। पुलिस को मौके से 315 बोर का तमंचा मिला है।
एसीपी कैंट अभयमल ने बताया कि आलमबाग के ओमनगर निवासी किसान पुष्पेंद्र सिंह सिकरवार (56) 15 साल से कैंसर से पीड़ित थे। शनिवार सुबह उन्होंने कमरे में दाहिनी कनपटी पर तमंचे सटाकर गोली मार ली। गोली कनपटी के आरपार निकल गई। गोली की आवाज सुन उनकी बुजुर्ग मां कमरे में पहुंचीं तो बेटे को खून से लथपथ देखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुष्पेंद्र के दो भाई जितेंद्र और सत्येंद्र परिवार संग अलग रहते हैं। इंस्पेक्टर एसएस महादेवन ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस पता लगा रही है कि उनके पास से तमंचा कहां से आया। परिवार में पत्नी शशि और बेटी है।